आज की ताजा खबर

सुल्तानपुर में बाइक और स्कॉर्पियो की आमने-सामने भिड़ंत, महिला की मौत; पति गंभीर

top-news

हलियापुर के रामबाग ढाबे के पास हुआ हादसा, कुमारगंज के अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

पुलिस ने स्कॉर्पियो कब्जे में लेकर शुरू की जांच

सुशील मिश्रा

बल्दीराय (सुल्तानपुर)। हलियापुर थाना क्षेत्र में अयोध्या-रायबरेली मार्ग पर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास रामबाग ढाबे के समीप शनिवार शाम करीब पांच बजे बाइक और स्कॉर्पियो की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति की हालत गंभीर बताई जा रही है।


जानकारी के मुताबिक, अमेठी जनपद के ग्राम पंवारी, थाना अमेठी निवासी शिवकुमार जायसवाल (54) अपनी पत्नी कमलेश जायसवाल (52) के साथ बाइक से हलियापुर जा रहे थे। हलियापुर निवासी मनोज जायसवाल के यहां उनकी रिश्तेदारी थी। बताया गया कि मनोज जायसवाल के बेटे रवि की बीते 10 अक्टूबर को फांसी लगाने से मौत हो गई थी। इसी दुखद घटना के बाद परिवार से मिलने के लिए दंपती अमेठी से निकले थे।

बताया जाता है कि जैसे ही उनकी बाइक हलियापुर स्थित रामबाग ढाबे के पास पहुंची, तभी विपरीत दिशा से आ रही स्कॉर्पियो (यूपी 32 आरवी 9771) ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार पति-पत्नी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। कमलेश जायसवाल के सिर में गंभीर चोट आई और काफी खून बह गया, जबकि उनके पति शिवकुमार भी घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना पर हलियापुर पुलिस और 112 एंबुलेंस पहुंची। इस बीच ग्रामीणों ने निजी बोलेरो से गंभीर रूप से घायल कमलेश को अयोध्या जनपद के कुमारगंज स्थित 100 शैय्या अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उपचार के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया।

थानाध्यक्ष अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है।

 

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *