आज की ताजा खबर
सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इंटर और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार
इटावा में डेंगू जांच रिपोर्ट पर सवाल, स्वास्थ्य विभाग और निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट में अंतर से असमंजस
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
युवाओं के भविष्य को नई दिशा देने में जुटे डॉ. युवराज सिंह, गंगा पार में रोजगार का मंच देने का भरोसा
- दैनिक लोक भारती
- 14 Nov, 2026
बाल दिवस पर निशुल्क करियर कार्यशाला का आयोजन, मेडिकल और आईटी विशेषज्ञों ने दिया मार्गदर्शन; क्षेत्रीय लोगों ने कहा- युवाओं और बुजुर्गों की जरूरतों को समझने वाले सामाजिक प्रतिनिधित्व की आवश्यकता
लक्ष्मी शरण सिंह राठौड़
फर्रुखाबाद lअमृतपुर विधानसभा क्षेत्र में युवाओं के भविष्य को संवारने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में डॉ. युवराज सिंह की पहल चर्चा का विषय बनी हुई है। बाल दिवस पर राजेपुर में निशुल्क करियर काउंसलिंग एवं डिजिटल कौशल कार्यशाला आयोजित कर उन्होंने युवाओं को नई संभावनाओं से जोड़ने का प्रयास किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय लोगों को भरोसा दिलाया कि अवसर मिला तो गंगा पार के युवाओं के लिए ऐसा मंच तैयार करेंगे, जहां उन्हें आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण, करियर मार्गदर्शन और रोजगार के अवसरों से जुड़ने का रास्ता मिल सकेगा।
डॉ. युवराज सिंह ने कहा कि गंगा पार क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, लेकिन उचित मार्गदर्शन और संसाधनों के अभाव में अनेक युवाओं को अपनी योग्यता के अनुरूप अवसर नहीं मिल पाते। उनका प्रयास है कि यहां के युवाओं को भी बड़े शहरों जैसी सुविधाएं और रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध हों, ताकि वे अपने कौशल के दम पर आत्मनिर्भर बन सकें।
कार्यक्रम में मौजूद क्षेत्रीय लोगों ने भी डॉ. युवराज सिंह की इस पहल की सराहना की। लोगों का कहना था कि आज समय की जरूरत है कि युवाओं के भविष्य, बुजुर्गों की समस्याओं और क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देने वाले लोगों को आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि डॉ. युवराज सिंह एक चिकित्सक होने के साथ सामाजिक सरोकारों में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। युवाओं को करियर की दिशा दिखाने और रोजगार के अवसरों से जोड़ने के उनके प्रयास क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण हैं। लोगों ने उनके सामाजिक प्रयासों के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र को ऐसे ही जनप्रतिनिधित्व की आवश्यकता है, जो केवल समस्याएं सुनने तक सीमित न रहे, बल्कि उनके समाधान के लिए धरातल पर काम भी करे।
राजेपुर स्थित निजी कंप्यूटर सेंटर में 'सपनों को दो सही दिशा' अभियान के तहत आयोजित कार्यशाला में मेडिकल, आईटी सेक्टर और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों से जुड़े विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया। जेईई और नीट की तैयारी के लिए प्रसिद्ध आचार्य इंस्टीट्यूट के शशांक सिंह राठौड़ के नेतृत्व में विशेषज्ञ टीम ने कक्षा आठ से 12वीं तक के विद्यार्थियों को करियर के विभिन्न विकल्पों की जानकारी दी।
मेडिकल, सिविल सर्विसेज, डिजिटल मार्केटिंग, सोशल मीडिया प्रबंधन और आईटी सेक्टर में करियर बनाने के अवसरों पर विस्तार से चर्चा हुई। ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव और सुरक्षित डिजिटल भविष्य के उपाय भी बताए गए। रामा एड वर्क्स के संयोजन में आयोजित कार्यशाला में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस दौरान पूर्व प्रधानाध्यापक रामशंकर यादव, महेश सिंह, प्रधान प्रभाकर, शशांक शेखर सिंह (आचार्य इंडस्ट्रीज), शिवेंद्र सिंह, रामसनेही, सत्यम, कोचिंग संस्थापक अभिषेक सिंह, अमित सिंह, कुलदीप यादव, विवेक सिंह राठौर, ब्रजनंदन सिंह, विजय बहादुर सिंह और संजीव तिवारी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







