आज की ताजा खबर

हरियाणा से घर लौट रहे तीन सगे भाई-बहनों की सड़क हादसे में मौत

top-news

कोहरे के बीच ईंटों से लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को रौंदा, दो युवतियों समेत तीन की गई जान; देवपालपुर में पसरा मातम

सत्यम अवस्थी तंबौर

सीतापुर/तंबौर। हरियाणा में मेहनत-मजदूरी कर परिवार की खुशियों के लिए घर लौट रहे तीन भाई-बहनों को शायद यह अंदाजा भी नहीं था कि उनका यह सफर जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा। घर पहुंचने से पहले ही मौत ने उन्हें रास्ते में घेर लिया। कोहरे और धुंध के बीच ईंटों से लदे तेज रफ्तार ओवरलोड ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। भीषण हादसे में दो युवतियों समेत तीनों सगे भाई-बहनों की दर्दनाक मौत हो गई। एक साथ तीन संतानों की मौत की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। गांव में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

हृदयविदारक हादसा तंबौर थाना क्षेत्र के रिहार स्थित पेट्रोल पंप के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक, हरियाणा में मजदूरी करने के बाद यशपाल (22), उसकी बहन पूजा (20) और गायत्री (19) बाइक से अपने घर देवपालपुर लौट रहे थे। तीनों लहरपुर से होते हुए घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रिहार के पास कोहरे और धुंध के बीच ईंटों से लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों बाइक सवारों को संभलने तक का मौका नहीं मिला और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की खबर मिलते ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। तीनों की पहचान होने के बाद परिवार तक मौत की खबर पहुंची तो घर में चीख-पुकार मच गई। जिस घर में तीन भाई-बहनों के लौटने का इंतजार हो रहा था, वहां एक साथ तीन अर्थियां उठने की आशंका ने हर किसी को झकझोर दिया।

एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है।


 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *