आज की ताजा खबर

फूल देकर वाहन चालकों को सिखाया यातायात नियमों का पाठ, नियमों का पालन करने वालों का किया सम्मान

top-news

सुभाष चौक पर एक विचित्र पहल सेवा समिति ने चलाया जागरूकता अभियान, हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने की अपील

रोहित अवस्थी

औरैया। यातायात माह के तहत रविवार को एक विचित्र पहल सेवा समिति की ओर से शहर के सुभाष चौक पर यातायात जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों को पुष्प भेंटकर जागरूक किया गया। वहीं, नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों का माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम में समिति के सदस्यों ने यातायात प्रभारी देवेंद्र कुमार और यातायात निरीक्षक रामस्वरूप का माल्यार्पण कर स्वागत किया। यातायात प्रभारी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए यातायात माह मनाया जा रहा है। यातायात निरीक्षक ने दोपहिया चालकों से हेलमेट और चारपहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट लगाने की अपील की।

समिति के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात न करें, कानों में ईयरफोन न लगाएं और तेज गति से वाहन चलाने से बचें। शराब पीकर वाहन चलाना भी जानलेवा साबित हो सकता है।

अभियान के दौरान सैकड़ों महिला-पुरुषों और बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई।

इस मौके पर तेज बहादुर वर्मा, डॉ. शिवकुमार सोनी, शिखर बिश्नोई (लव), एलएन गुप्ता, संजय अग्रवाल, राम आसरे गुप्ता, हरिओम तिवारी, यातायात प्रहरी अरविंद यादव, विमलेश दुबे, रामचंद्र सोनी, कुलदीप बाजपेई और दीपक मिश्रा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

 

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *