आज की ताजा खबर

फिल्म 'इंतहा' के प्रमोशन के लिए राजधानी पहुंचे एस्ट्रो हेमंत

top-news

बाल शिक्षा के मुद्दे पर आधारित फिल्म का 18 नवंबर को होगा भव्य प्रीमियर

विपिन अग्निहोत्री के निर्देशन में उत्तर प्रदेश और बिहार में हुई है फिल्म की शूटिंग

गिरीश तिवारी 

लखनऊ। बाल शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दे को बड़े पर्दे के माध्यम से उठाने वाली आगामी बॉलीवुड फिल्म 'इंतहा' का भव्य प्रीमियर 18 नवंबर को सिनेपोलिस, वन अवध सेंटर में आयोजित किया जाएगा। फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में एस्ट्रो हेमंत राजधानी पहुंचे। फिल्म के जरिए बच्चों की शिक्षा से जुड़ी चुनौतियों और सामाजिक वास्तविकताओं को दर्शकों के सामने लाने का प्रयास किया गया है।

एस्ट्रो हेमंत की पहल पर बनी इस फिल्म का निर्देशन अवॉर्ड विनिंग फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री ने किया है। फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश और बिहार में की गई है। निर्माताओं के मुताबिक, कहानी के माध्यम से बच्चों की शिक्षा के रास्ते में आने वाली जमीनी समस्याओं और सामाजिक परिस्थितियों को सामने लाने की कोशिश की गई है।

एस्ट्रो हेमंत ने कहा कि 'इंतहा' सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि हर बच्चे को शिक्षा का अधिकार दिलाने की दिशा में एक पहल है। इसका उद्देश्य मनोरंजन के साथ समाज में सकारात्मक बदलाव का संदेश पहुंचाना है।

वहीं, निर्देशक विपिन अग्निहोत्री ने बताया कि फिल्म के माध्यम से दर्शकों तक प्रभावशाली सामाजिक संदेश पहुंचाने का प्रयास किया गया है। उन्हें उम्मीद है कि फिल्म लोगों को शिक्षा के महत्व पर सोचने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करेगी।

 

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *