आज की ताजा खबर
सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इंटर और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार
इटावा में डेंगू जांच रिपोर्ट पर सवाल, स्वास्थ्य विभाग और निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट में अंतर से असमंजस
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
गौवंश संरक्षण के दावे हवा-हवाई, हाईवे पर फिर बस से टकराया गोवंश
- दैनिक लोक भारती
- 15 Nov, 2026
15 दिन में छुट्टा पशुओं को पकड़ने का डीएम का आदेश बेअसर, सीडीओ के निर्देश के बाद भी नहीं बदले हालात; ग्रामीणों ने घायल गोवंश को कराया उपचार
लक्ष्मी शरण सिंह राठौड़
फर्रुखाबाद l जिले में छुट्टा गोवंशों की समस्या को लेकर प्रशासनिक दावों की हकीकत आए दिन सामने आ रही है। अखबारों में खबरें प्रकाशित हो रही हैं, उच्चाधिकारी निर्देश दे रहे हैं और बैठकों में सख्त हिदायतें भी दी जा रही हैं, लेकिन सड़कों पर घूम रहे गोवंशों की स्थिति जस की तस बनी हुई है। जिम्मेदारों की कथनी और करनी के बीच का अंतर रविवार को एक बार फिर सामने आया। अमृतपुर कस्बे में फर्रुखाबाद-बदायूं स्टेट हाईवे पर रोडवेज बस की टक्कर से एक गोवंश घायल हो गया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उसे सड़क से किनारे किया और चिकित्सक को बुलाकर उपचार कराया।
हैरानी की बात यह है कि कुछ दिन पहले ही प्रतिबंधित आरीदार तार से गर्दन कटने के कारण एक नंदी गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस मामले को हिन्दी दैनिक समाचार पत्र लोक भारती ने प्रमुखता से प्रकाशित कर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया था। खबर प्रकाशित होने के बाद मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़ ने टीम भेजकर छुट्टा गोवंशों को पकड़वाने और संरक्षण गृह में भिजवाने का आश्वासन दिया था। वहीं, खंड विकास अधिकारी राजेपुर ने फोन तक उठाना उचित नहीं समझा था। इसके बावजूद क्षेत्र में कोई ठोस अभियान दिखाई नहीं दिया। सीडीओ का निर्देश भी धरातल पर प्रभावी कार्रवाई में तब्दील नहीं हो सका।
इससे पहले जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने अधिकारियों की बैठक लेकर स्पष्ट निर्देश दिए थे कि छुट्टा गोवंशों को अभियान चलाकर हर हाल में पकड़वाया जाए और गो-आश्रय स्थलों में संरक्षित किया जाए। इसके लिए 15 दिन की समयसीमा भी निर्धारित की गई थी। लेकिन अधीनस्थ अधिकारियों की कार्यशैली देखकर लगता है कि डीएम के निर्देशों को भी गंभीरता से नहीं लिया गया।
बैठकों में सख्ती, सड़कों पर बेबस बेजुबान
सवाल यह है कि जब जिलाधिकारी ने स्वयं समयसीमा तय कर दी और मुख्य विकास अधिकारी ने टीम भेजने का भरोसा दिया, तो फिर छुट्टा गोवंश सड़कों और हाईवे पर खुलेआम क्यों घूम रहे हैं? क्या अधिकारियों को किसी बड़े हादसे का इंतजार है? हाईवे पर अचानक सामने आने वाले गोवंश न केवल खुद दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं, बल्कि वाहन चालकों और राहगीरों की जान के लिए भी खतरा बने हुए हैं।
गोवंश संरक्षण के नाम पर होने वाली बैठकों और कागजी कार्रवाई से समस्या का समाधान होने वाला नहीं है। जरूरत गांव-गांव अभियान चलाने, जिम्मेदार कर्मचारियों की जवाबदेही तय करने और पकड़े गए पशुओं को वास्तव में संरक्षण गृह पहुंचाने की है। अब देखना यह है कि ताजा हादसे के बाद प्रशासन की नींद टूटती है या फिर एक और घटना के बाद केवल आश्वासन देकर जिम्मेदारी पूरी मान ली जाएगी।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







