आज की ताजा खबर
सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इंटर और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार
इटावा में डेंगू जांच रिपोर्ट पर सवाल, स्वास्थ्य विभाग और निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट में अंतर से असमंजस
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
नगर पंचायत की लापरवाही से खुला नाला बना हादसे का सबब, उसमें गिरी गाय
- दैनिक लोक भारती
- 15 Nov, 2026
बबना तिराहे के पास महीनों से खुला पड़ा नाला, ग्रामीणों ने रस्सियों से कड़ी मशक्कत कर गाय को निकाला; बोले- किसी राहगीर के हादसे का शिकार होने से पहले जागें जिम्मेदार
लक्ष्मी शरण सिंह राठौर
फर्रुखाबाद l नगर पंचायत नवाबगंज की लापरवाही अब बेजुबान पशुओं के लिए जानलेवा साबित होने लगी है। बाईपास मार्ग पर बबना तिराहे के समीप लंबे समय से खुला पड़ा नाला हादसों का सबब बना हुआ है। रविवार सुबह इसी नाले में एक गाय गिरकर बुरी तरह फंस गई। नाले में छटपटाती गाय को देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे नगर पंचायत कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद रस्सियों की मदद से गाय को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना के बाद स्थानीय लोगों में नगर पंचायत की कार्यशैली को लेकर नाराजगी देखने को मिली।
रविवार सुबह बबना तिराहे के पास बाईपास मार्ग पर एक गोवंश अचानक खुले नाले में जा गिरा। नाला गहरा होने के कारण गाय उसमें बुरी तरह फंस गई और बाहर निकलने के लिए छटपटाने लगी। सुबह घरों से निकले स्थानीय लोगों की नजर जब उस पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल नगर पंचायत को सूचना दी। जानकारी मिलते ही कर्मचारी अंबुज भारद्वाज, सफाई नायक और अन्य सफाईकर्मी मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से रस्सियों के सहारे गाय को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया गया। काफी देर की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। समय रहते लोगों की सक्रियता से बेजुबान की जान बच गई।
खुदाई कर खुला छोड़ दिया नाला, सुरक्षा के इंतजाम नदारद
स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि नगर पंचायत की ओर से नालों की खुदाई और निर्माण कार्य कराने के बाद उन्हें लंबे समय से अधूरा छोड़ दिया गया है। कई स्थानों पर नाले खुले पड़े हैं, लेकिन उन्हें ढकने के लिए ढक्कन तक नहीं लगाए गए हैं। न ही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कोई सुरक्षा अवरोधक या चेतावनी संकेतक लगाए गए हैं। बाईपास जैसे आवागमन वाले मार्ग पर इस तरह की लापरवाही कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। दिन में तो खुले नाले दिखाई दे जाते हैं, लेकिन रात के अंधेरे में इनका अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो जाता है।
बेजुबान के बाद अब इंसानी जान पर खतरा
गाय के नाले में गिरने की घटना ने नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अभी तक बेजुबान पशु इन खुले नालों की चपेट में आ रहे हैं, लेकिन यदि समय रहते इन्हें नहीं ढका गया तो किसी दिन राहगीर या बच्चा भी गंभीर हादसे का शिकार हो सकता है। सवाल यह है कि आबादी और आवागमन वाले मार्ग पर नाला खुला छोड़ने की जिम्मेदारी आखिर किसकी है? महीनों से बनी इस स्थिति पर नगर पंचायत के जिम्मेदारों की नजर क्यों नहीं पड़ रही है?
स्थानीय नागरिकों और ग्रामीणों ने जिला प्रशासन व उच्चाधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर नगर पंचायत क्षेत्र में खुले पड़े सभी नालों को तत्काल ढकवाने, अधूरे निर्माण कार्यों को पूरा कराने और लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदारों की जवाबदेही तय करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि प्रशासन को किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार करने के बजाय समय रहते खतरे को दूर करना चाहिए।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







