आज की ताजा खबर

अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य देकर किया मंगल कामना ,व्रती महिलाओं ने सभी के मंगल की किया कामना

top-news

आचार्य महामण्डलेश्वर कौशल्यानंद गिरि ने बडी संख्या में शिष्यों के साथ किया पूजन

संगम, दारागंज, अरैल सहित दर्जनभर घाटों पर गूंजते रहे मंगल गीत

 पवन द्विवेदी

प्रयागराज। लोक आस्था का महापर्व संगम नगरी प्रयागराज में भी बड़े ही आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। छठ महापर्व के तीसरे दिन रविवार की शाम को हजारों व्रती महिलाओं ने

संगम, दारागंज, शिवकुटी, अरैल सहित शहर के विभिन्न गंगा घाटों पर  जनसैलाब उमड़ पड़ा । व्रती महिलाओं ने आज शाम डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और परिवार की सुख-समृद्धि और लोगों के मंगल की कामना किया। व्रती महिलाएं सोमवार सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देंगी। जिसके बाद चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व का समापन हो जाएगा।


सनातनी किन्नर अखाड़ा की आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कौशल्यानंद गिरि महराज ने बडी संख्या में अखाड़ा की शिष्याओं के साथ संगम पहुंच कर डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर सभी के मंगल की कामना किया। उन्होंने कहा कि घर - परिवार के साथ मोहल्ला, जिला, प्रदेश और देश की और देश के करोडो लोगो के मंगल की कामना छठी माता, भगवान सूर्य, संगम, तीर्थराज प्रयागराज और भगवान वेणीमाधव से किया है।

छठ महापर्व के आयोजन को लेकर संगम के घाटों से लेकर फाफामऊ तक विशेष तैयारियां की गई थीं।   ​घाटों पर साफ-सफाई, पूजा के लिए स्थान और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। घाटों पर बैरिकेडिंग के साथ ही जल पुलिस की तैनाती की गई थी। वहीं, शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए रूट डायवर्जन लागू रहा और पुलिस व प्रशासन की टीमें भीड़ तथा यातायात व्यवस्था पर लगातार नजर बनाए रहीं।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *