आज की ताजा खबर

एनएसीओसीआई के राष्ट्रीय धार्मिक प्रमुख बने स्वामी शाडिल्य महराज

top-news

पवन द्विवेदी 

प्रयागराज। राष्ट्रीय भ्रष्टाचार, अत्याचार निवारण संगठन (एनएसीओसीआई) के संस्थापक और चेयरमैन डा राजेश शुक्ला ने आज श्रृंगवेरपुर पीठाधीश्वर श्रीमद जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी नारायणाचार्य शांडिल्य जी महाराज को संगठन का राष्ट्रीय धार्मिक प्रमुख मनोनीत किया है। उन्होंने बताया कि आये दिन सनातन धर्म पर कही ना कही से कुठाराघात हो रहा है जिससे सनातन धर्म को ठेस पहुंच रही है ऐसे में श्रृंगवेरपुर पीठाधीश्वर श्रीमद जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी नारायणाचार्य शांडिल्य जी महाराज सनातन धर्म को संरक्षण देते हुए कुठाराघात करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगे और संरक्षण प्रदान करेगे। एनएसीओसीआई के संस्थापक और चेयरमैन डा राजेश शुक्ला ने बताया कि स्वामी शाडिल्य महराज को मनोनयन पत्र सौपते हुए संगठन के शीघ्र कार्य शुरू करने का आग्रह किया गया है।

श्रृंगवेरपुर पीठाधीश्वर श्रीमद जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी नारायणाचार्य शांडिल्य जी महाराज ने एनएसीओसीआई के संस्थापक और चेयरमैन डा राजेश शुक्ला को धन्यवाद करते हुए कहा कि संगठन की ओर से जो जिम्मेदारी सौपी गयी है उसका निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करूंगा। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म पर आज चारों तरफ से हमला हो रहा है ऐसे में इसका करारा जवाब देते हुए सनातन धर्म को संरक्षित करूंगा। स्वामी शांडिल्य जी महाराज ने कहा कि कभी सनातन धर्म के देवी - देवताओं और कभी संस्कृति पर लोग प्रहार कर रहे है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान पूर्व कमिश्नर श्रीकृष्ण त्रिपाठी, प्राचार्य भानु प्रकाश त्रिपाठी,राष्ट्रीय महासचिव जेएन मिश्रा, मण्डल प्रबंधक अमित कुमार शुक्ला, राम आसरे तिवारी सहित बडी संख्या में लोगों ने स्वामी शाडिल्य महराज को बधाई दिया है.

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *