आज की ताजा खबर
सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इंटर और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार
इटावा में डेंगू जांच रिपोर्ट पर सवाल, स्वास्थ्य विभाग और निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट में अंतर से असमंजस
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
उत्तराधिकार दिवस पर भव्य सत्संग एवं लंगर, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया गुरु प्रसाद
- दैनिक लोक भारती
- 15 Nov, 2026
गुरु भक्ति के साथ मानव सेवा का संदेश, उत्तराधिकार दिवस पर नेत्र जांच शिविर आयोजित
गुरु कृपा से मिलती है, जीवन को नई दिशा : देवेंद्र मोहन भैया जी महाराज
लोक भारती न्यूज़ ब्यूरो
भोजीपुरा-बरेली। स्वामी दिव्यानंद नगर, भोजीपुरा, नैनीताल रोड स्थित आश्रम में रविवार को उत्तराधिकार दिवस के पावन अवसर पर भव्य सत्संग एवं लंगर भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वामी दिव्यानंद जी महाराज के आध्यात्मिक उत्तराधिकारी संत देवेंद्र मोहन भैया जी महाराज ने श्रद्धालुओं को गुरु भक्ति, ध्यान, सेवा और समर्पण का संदेश दिया। सत्संग में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भैया जी महाराज ने वर्ष 2001 से 2026 तक के 25 वर्षों के आध्यात्मिक सफर को साझा करते हुए कहा कि इस यात्रा में अनेक उतार-चढ़ाव आए, लेकिन गुरु कृपा और संगत के प्रेम ने हमेशा आगे बढऩे की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि यदि मनुष्य का ध्यान गुरु की ओर है, तो गुरु को उसके भाव उसकी आंखों में ही दिखाई दे जाते हैं। गुरु अपने शिष्यों को जीवन के कष्टों से बचाना चाहते हैं और प्रेम व स्नेह से उनके लिए रास्ते खोलते हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से जीवन की परिस्थितियों को सहज भाव से स्वीकार करने और मन की चिंताओं में उलझने के बजाय गुरु ध्यान में समय लगाने का आह्वान किया। उन्होंने ध्यान की प्रक्रिया समझाते हुए नियमित ध्यान, सेवा और सत्संग के महत्व पर भी प्रकाश डाला। साथ ही बाहरी आडंबरों से दूर रहकर आंतरिक साधना और सच्ची भक्ति अपनाने का संदेश दिया।
नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर भी लगा
उत्तराधिकार दिवस पर राजनी केयर फाउंडेशन एवं श्री राममूर्ति स्मारक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोगों की आंखों की जांच कर आवश्यकतानुसार नि:शुल्क दवाइयां वितरित की गईं। ऑपरेशन की आवश्यकता वाले मरीजों को आगामी नि:शुल्क ऑपरेशन के लिए तिथियां प्रदान की गईं।
हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया लंगर प्रसाद
सत्संग के समापन के बाद भव्य लंगर एवं भंडारे की व्यवस्था की गई, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने गुरु प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को सफल बनाने में मोहन स्वरूप, शंकर लाल, रोशन लाल एवं रमेश भाई का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं लंगर व्यवस्था में महेश भाई एवं उनकी पूरी टीम ने विशेष सहयोग प्रदान किया। पूरे आयोजन में श्रद्धा, भक्ति, सेवा और समर्पण का वातावरण बना रहा।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







