आज की ताजा खबर

छठ पूजा पर सुरक्षा का मोर्चा संभालने खुद पांचाल घाट पहुंचीं एसपी आरती सिंह, पुलिस को सख्त हिदायत

top-news

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर पुलिस अधीक्षक ने परखी व्यवस्थाएं, ड्यूटी में लापरवाही न बरतने के दिए निर्देश

लक्ष्मी शरण सिंह राठौड़

फर्रुखाबाद। छठ पूजा पर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह पूरी तरह सक्रिय नजर आईं। रविवार को उन्होंने थाना कादरीगेट क्षेत्रांतर्गत पांचाल घाट पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाट पर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने छठ पूजा के दौरान घाट पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ और उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी पूरी मुस्तैदी और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। घाट और आसपास के संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाए। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।

 

उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाए रखने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए। एसपी ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है।

पुलिस अधीक्षक आरती सिंह की सक्रिय कार्यशैली की खासियत यह है कि वह महत्वपूर्ण त्योहारों और सार्वजनिक आयोजनों के दौरान सुरक्षा इंतजामों की स्वयं निगरानी कर रही हैं। पांचाल घाट पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करना उनकी जिम्मेदारी और सुरक्षा के प्रति गंभीरता को दर्शाता है। उनके इस सक्रिय रुख से अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को भी स्पष्ट संदेश मिला है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा में किसी तरह की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *