आज की ताजा खबर
सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इंटर और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार
इटावा में डेंगू जांच रिपोर्ट पर सवाल, स्वास्थ्य विभाग और निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट में अंतर से असमंजस
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़क मरम्मत में लापरवाही पर तय होगी जिम्मेदारी, 1641 किलोमीटर सड़क की हुई थी खुदाई, 1617 किलोमीटर का काम पूरा
- दैनिक लोक भारती
- 16 Nov, 2026
खोदी सड़कें नहीं बनीं तो जल सारथी ऐप पर करें शिकायत
लक्ष्मी शरण सिंह राठौड़
फर्रुखाबाद । ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत नहीं होने से लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। ऐसे मामलों में अब ग्रामीणों को विभागीय कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। क्षतिग्रस्त सड़क की फोटो और वीडियो के साथ जल सारथी ऐप पर शिकायत दर्ज कराई जा सकेगी। शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारी जांच कर सड़क की पुनर्स्थापना के लिए कार्रवाई करेंगे।
जिले में पेयजल योजनाओं के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए करीब 1641 किलोमीटर सड़कों की खुदाई कराई गई थी। इनमें से अब तक 1617 किलोमीटर सड़कों की पुनर्स्थापना का काम पूरा कराया जा चुका है। शेष करीब 24 किलोमीटर सड़कों की मरम्मत कराई जानी है। विभाग की ओर से इन सड़कों को भी निर्धारित मानकों के अनुरूप दुरुस्त कराने की प्रक्रिया चल रही है
पाइपलाइन बिछाने के बाद खोदी गई सड़क को पूर्व की स्थिति में बहाल करना संबंधित कार्यदायी एजेंसी की जिम्मेदारी है। इसके लिए अधिकारियों को पुनर्स्थापना कार्यों की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। सड़क मरम्मत में लापरवाही अथवा गुणवत्ता में कमी मिलने पर संबंधित एजेंसी के साथ जिम्मेदार अभियंता की जवाबदेही भी तय की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि पुनर्स्थापना कार्यों में निर्धारित मानकों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
फोटो और वीडियो से दर्ज होगी शिकायत
जिन गांवों में पेयजल पाइपलाइन बिछाने के दौरान सड़क खोदी गई है और अब तक उसकी मरम्मत नहीं हुई है, वहां के ग्रामीण जल सारथी ऐप के माध्यम से शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए क्षतिग्रस्त सड़क की मौके से फोटो और वीडियो अपलोड करनी होगी। शिकायत प्राप्त होने के बाद संबंधित अधिकारी मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करेंगे।
अधिशासी अभियंता कासिम हाशमी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में जिन स्थानों पर अभी तक पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित नहीं हो सकी है, वहां लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जा रहा है। पेयजल योजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा कराने के साथ पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़कों की पुनर्स्थापना पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति की लगातार निगरानी की जा रही है।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







