आज की ताजा खबर
सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इंटर और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार
इटावा में डेंगू जांच रिपोर्ट पर सवाल, स्वास्थ्य विभाग और निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट में अंतर से असमंजस
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
पाम ऑयल से भरा टैंकर पलटने से हाईवे पर मची अफरातफरी, बस में सवार दो यात्री घायल
- दैनिक लोक भारती
- 16 Nov, 2026
रोहित अवस्थी
अजीतमल औरैया। इटावा-कानपुर हाईवे पर सोमवार सुबह बाबरपुर के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़ी ट्रैवल्स बस में पीछे से पाम ऑयल से भरे टैंकर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही टैंकर पलट गया और बस से उतारी जा रही स्कूटी उसके नीचे दब गई। हादसे में बस सवार दो यात्री घायल हो गए।
टक्कर से ट्रैवल्स बस का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा। सूचना पर सीओ शैलेंद्र सिंह परिहार और कोतवाली प्रभारी विजय बहादुर वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल पहुंचाया।
घायलों की पहचान प्रियांशु (24) पुत्र जयंत निवासी मूसानगर, कानपुर नगर और रंजीत (24) पुत्र छोटेलाल निवासी कौशांबी के रूप में हुई। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को रेफर कर दिया। प्रियांशु को चिचौली और रंजीत को सैफई भेजा गया।
बस चालक सत्यम निवासी महेवा, इटावा ने बताया कि वह अहमदाबाद से यात्रियों को लेकर कानपुर जा रहा था। बाबरपुर के भट्टा रोड के सामने बस में रखी स्कूटी उतारी जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आए टैंकर ने बस में टक्कर मार दी।
बाद में अनंतराम टोल प्लाजा की पेट्रोलिंग टीम ने जेसीबी और क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त बस और टैंकर को सड़क से हटवाया। इसके बाद हाईवे पर यातायात सामान्य हो सका।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







