आज की ताजा खबर

छठ पर्व को लेकर देर रात सीताकुंड घाट पहुंचे डीएम, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

top-news

साफ-सफाई, रोशनी और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अधिकारियों को आपसी समन्वय से काम करने को कहा

सुशील मिश्रा

सुल्तानपुर। छठ महापर्व के मद्देनजर जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने देर रात सीताकुंड घाट का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने घाट पर पूजा-अर्चना के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने घाट पर साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं की स्थिति देखी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो और सभी व्यवस्थाएं समय से दुरुस्त रखी जाएं।

डीएम ने कहा कि छठ महापर्व के दौरान घाट पर सतर्क निगरानी रखी जाए। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय बनाकर जिम्मेदारी से कार्य करें।

निरीक्षण के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *