आज की ताजा खबर
सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इंटर और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार
इटावा में डेंगू जांच रिपोर्ट पर सवाल, स्वास्थ्य विभाग और निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट में अंतर से असमंजस
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
नहर पटरी की झाड़ियों में मिला तीन दिन से लापता युवक का शव, गले पर मिले फंदे के निशान
- दैनिक लोक भारती
- 16 Nov, 2026
सोशल मीडिया पर खबर देखकर थाने पहुंचे परिजनों ने फोटो से की पहचान, खेत देखने की बात कहकर घर से निकला था युवक
रोहित अवस्थी
अछल्दा औरैया। थाना क्षेत्र में नहर रोड किनारे झाड़ियों में सोमवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक के चेहरे पर चोट के निशान और गले पर फंदे का निशान मिलने से मामला संदिग्ध हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य एकत्रित किए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मृतक की पहचान बहारपुरा रोड नेविलगंज निवासी अंकित यादव (30) पुत्र अनिल यादव के रूप में हुई। उसके पिता अनिल यादव और बड़े भाई संजीव कुमार ने थाने पहुंचकर शव की फोटो देखकर पहचान की। परिजनों के मुताबिक अंकित शुक्रवार 13 तारीख को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे खेत देखने की बात कहकर घर से निकला था। शाम चार बजे उसकी मां उर्मिला देवी की फोन पर उससे बात हुई तो उसने बताया था कि वह तुरुकपुर के पास खेत देखने आया है। इसके करीब 45 मिनट बाद मां ने दोबारा फोन किया तो मोबाइल स्विच ऑफ मिला।
इसके बाद से परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। सोमवार सुबह नहर रोड किनारे झाड़ियों में युवक का शव मिलने की खबर सोशल मीडिया पर प्रसारित हुई। जानकारी मिलने पर परिजन थाने पहुंचे और फोटो देखकर अंकित की पहचान की।
बताया गया कि पुराना अछल्दा निवासी अनुज तिवारी पुत्र ललतेश तिवारी का खेत नहर रोड किनारे स्थित है। सोमवार सुबह उनका बटाईदार उपेंद्र कुमार उर्फ छोटू खेत में पानी लगाने पहुंचा तो झाड़ियों में युवक का शव पड़ा देखा। उसने खेत मालिक को सूचना दी। इसके बाद डायल 112 और थाना पुलिस को जानकारी दी गई।
सूचना पर थाना प्रभारी जीतमल चौधरी, उपनिरीक्षक विपिन पाल, प्रदीप कुमार और मेवालाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान युवक के चेहरे पर चोट के निशान मिले। गले पर फंदे का निशान था, जबकि कान और सिर से खून निकला हुआ था। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए।
इस संबंध में थाना प्रभारी जीतमल चौधरी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







