आज की ताजा खबर
सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इंटर और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार
इटावा में डेंगू जांच रिपोर्ट पर सवाल, स्वास्थ्य विभाग और निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट में अंतर से असमंजस
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
सड़क सुरक्षा पखवाड़ा शुरू, डीएम ने जागरूकता वाहन को दिखाई हरी झंडी
- दैनिक लोक भारती
- 16 Nov, 2026
30 नवंबर तक चलेगा अभियान, हेलमेट और सीट बेल्ट के इस्तेमाल के प्रति किया जाएगा जागरूक
हादसे के एक घंटे के भीतर घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले ‘राह वीर’ को मिलेंगे 25 हजार रुपये
सुशील मिश्रा
सुल्तानपुर। सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि रोकने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए जिले में सोमवार से सड़क सुरक्षा पखवाड़े की शुरुआत हुई। जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर से जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान 16 से 30 नवंबर 2026 तक चलाया जाएगा।
इस मौके पर जिलाधिकारी ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाना उसकी जान बचाने में अहम भूमिका निभा सकता है। दुर्घटना के बाद का पहला एक घंटा ‘गोल्डन आवर’ कहलाता है। इस दौरान घायल को अस्पताल पहुंचाने से उसकी जान बचने की संभावना बढ़ सकती है।
डीएम ने लोगों से अपील की कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करने से पीछे न हटें। मानवीय संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए उसे जल्द से जल्द नजदीकी अस्पताल पहुंचाने में सहयोग करें। ऐसे मददगार नागरिकों को ‘राह वीर’ के रूप में सम्मानित करने के साथ 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान है।
जागरूकता वाहन जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य इस्तेमाल, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने के प्रति जागरूक करेगा। अभियान के जरिए यातायात नियमों के पालन का संदेश भी दिया जाएगा।
कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रवींद्र सिंह आर्या, एआरटीओ (प्रशासन) अलका शुक्ला सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







