आज की ताजा खबर

ब्यूटी पार्लर के खर्च से शुरू हुआ विवाद, सातफेरों से पहले दुल्हन को छोड़कर लौटी बारात

top-news

दुल्हन की मां ने सोने की चेन और 50 हजार रुपये अतिरिक्त मांगने का लगाया आरोप

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में पहले ही शादी होने की भी कही बात, पुलिस कर रही जांच

रोहित अवस्थी

औरैया। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के बाबरपुर कस्बे में शादी समारोह के दौरान ब्यूटी पार्लर के खर्च को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि सातफेरों से पहले ही दूल्हा बारात लेकर वापस लौट गया। दुल्हन पक्ष ने वर पक्ष पर अतिरिक्त दहेज मांगने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची यूपी-112 पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी।

इस्लाम नगर निवासी दिनेश कुमार की 22 वर्षीय बेटी प्रीति उर्फ पारुल का विवाह भीखेपुर के लक्ष्मण की मड़ैया निवासी स्वर्गीय पुत्तू के 24 वर्षीय बेटे विकास के साथ तय हुआ था। 15 नवंबर को बाबरपुर पेट्रोल पंप के पास स्थित शिवधाम गेस्ट हाउस में विवाह समारोह आयोजित किया गया था।


दुल्हन की मां प्रेमलता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी का विवाह 28 अक्टूबर 2026 को ककोर मुख्यालय में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत विकास के साथ हो चुका था। दोनों पक्षों की सहमति से 14 नवंबर को लगुन और 15 नवंबर को विवाह समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया था।

प्रेमलता के मुताबिक, लगुन समारोह के दौरान वर पक्ष को करीब ढाई लाख रुपये कीमत की बाइक दी गई थी। आरोप है कि विवाह समारोह के दौरान वर पक्ष ने सोने की चेन और 50 हजार रुपये अतिरिक्त देने की मांग कर दी। मांग पूरी करने में असमर्थता जताने पर वर पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया और बारात लेकर वापस लौट गया। इससे विवाह समारोह में अफरा-तफरी मच गई।

शिकायत के आधार पर जांच कर रही पुलिस

कोतवाली प्रभारी विजय बहादुर वर्मा ने बताया कि लड़की पक्ष की ओर से शिकायत दी गई है। शादी का प्रमाणपत्र मंगाया गया है। यदि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत पहले ही शादी हो चुकी है तो दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत की जाएगी। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *