आज की ताजा खबर

इटावा में पुलिस मुठभेड़ के बाद झपट्टामार बदमाश गिरफ्तार, लूट का माल बरामद

top-news

जवाबी फायरिंग में दाहिने पैर में लगी गोली, अस्पताल में कराया गया भर्ती

ऑटो सवार महिला का पर्स छीनने की वारदात में था शामिल, पुलिस ने शत-प्रतिशत बरामदगी का किया दावा

विनीत कुमार

इटावा। थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कोकपुरा निवासी 24 वर्षीय कल्लू के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, चोरी की मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और 10,020 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पूछताछ के दौरान उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर 8 नवंबर को कुनैरा के पास ऑटो में सवार महिला का पर्स झपटने की वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की।

पुलिस का दावा है कि इस वारदात में लूटे गए जेवरात और नकदी की शत-प्रतिशत बरामदगी कर ली गई है। मामले में आरोपी के साथी की भूमिका सहित अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

 

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *