आज की ताजा खबर

पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे पर दो ट्रकों की भीषण भिड़ंत, केबिन में फंसा खलासी

top-news

चालक ने कूदकर बचाई जान, गंभीर हालत में खलासी को निकालने का प्रयास जारी

मनियारपुर के पास किलोमीटर 59 पर हुआ हादसा, ट्रकों को अलग करने के लिए बुलाई गई जेसीबी

लालमणि गोंड

आलापुर (अंबेडकरनगर)। आजमगढ़ और अंबेडकरनगर की सीमा से सटे पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे पर सोमवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा मनियारपुर के पास किलोमीटर संख्या 59 पर हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक ट्रक का खलासी केबिन के अंदर फंस गया, जबकि चालक ने कूदकर अपनी जान बचा ली।


प्रत्यक्ष जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर की ओर जा रहे एक ट्रक ने आगे चल रहे दूसरे ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद खलासी ट्रक के अंदर बुरी तरह फंस गया। उसे बाहर निकालने के लिए अतरौलिया थाने की पुलिस, सामाजिक कार्यकर्ता मित्रसेन यादव और मौके पर मौजूद सैकड़ों लोगों ने काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।

बताया गया कि हादसे के करीब एक घंटे बाद भी खलासी को बाहर नहीं निकाला जा सका था। दोनों ट्रक आपस में फंसे होने के कारण बचाव कार्य में दिक्कत आ रही थी। इसके बाद ट्रकों को अलग करने के लिए जेसीबी बुलवाई गई, ताकि केबिन में फंसे खलासी को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। खलासी की हालत गंभीर बताई जा रही थी और उसे बाहर निकालने के लिए राहत एवं बचाव प्रयास जारी थे।

 

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *