आज की ताजा खबर

कानपुर सेंट्रल से नई कानपुर मेल रवाना, सांसद रमेश अवस्थी ने दिखाई हरी झंडी

top-news

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से किया शुभारंभ, दिल्ली जाने वाले यात्रियों को मिलेगा नया विकल्प

देवेंद्र सिंह भोले और महापौर प्रमिला पांडेय सहित कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

अरविन्द पाण्डेय

कानपुर। कानपुर से दिल्ली के बीच रेल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए सोमवार को नई ट्रेन की शुरुआत हुई। कानपुर सेंट्रल स्टेशन से कानपुर मेल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ट्रेन का शुभारंभ किया, जबकि स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद रमेश अवस्थी ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया।


इस अवसर पर सांसद रमेश अवस्थी के साथ देवेंद्र सिंह भोले, महापौर प्रमिला पांडेय सहित अन्य जनप्रतिनिधि और रेलवे के अधिकारी मौजूद रहे। नई ट्रेन के शुरू होने पर स्टेशन पर यात्रियों में उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोग इस ट्रेन से सफर करने के लिए पहुंचे।

कानपुर सेंट्रल से आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलने वाली इस ट्रेन से कानपुर और दिल्ली के बीच आवागमन करने वाले यात्रियों को एक और विकल्प मिलेगा। खासकर नौकरीपेशा लोगों, कारोबारियों और विद्यार्थियों को इससे सुविधा मिलने की उम्मीद है।

रेलवे की घोषित समय-सारिणी के अनुसार, कानपुर से ट्रेन रात 8:40 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 4:50 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वापसी में यह आनंद विहार से रात 11:25 बजे चलकर सुबह 7:25 बजे कानपुर पहुंचेगी। रास्ते में फफूंद, इटावा, टूंडला, हाथरस, अलीगढ़, खुर्जा, दादरी और गाजियाबाद में ठहराव निर्धारित किए गए हैं।

नई ट्रेन की शुरुआत से कानपुर और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के बीच रेल संपर्क को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

 

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *