आज की ताजा खबर

यूपी बोर्ड ने बनाए 8113 परीक्षा केन्द्र परीक्षा केन्द्र की दूरी सुधारने के लिए 21 तक करें आनलाइन आवेदन

top-news

प्रयागराज में अब बनाये गये 335   परीक्षा केन्द्र

परीक्षा केंद्रों की सूची वेबसाइट upmsp.edu.in पर है उपलब्ध

केन्द्रों में सुधार के बाद फाइनल केन्द्रों के निर्धारण की सूची 27 को होगी जारी : सचिव भगवती सिंह

 पवन द्विवेदी

प्रयागराज। यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के प्रस्तावित केंद्रों की सूची जारी कर दी है जिसे बोर्ड की वेबसाइट पर  देखा जा सकता है। प्रदेश में कुल 8113 परीक्षा केंद्र हो गए हैं। इनमें 619 जीआइसी, 3383 वित्त पोषित विद्यालय, 4111 वित्त विहीन विद्यालय हैं। अनंतिम सूची 27 नवंबर को जारी की जाएगी। इससे पहले परीक्षा केंद्र की विद्यालय से दूरी व आवंटित परीक्षार्थियों से संबंधी आपत्तियों को निस्तारण किया जाएगा। यदि किसी को इस तरह की आपत्ति हो तो 21 नवंबर तक आनलाइन प्रत्यावेदन भेज सकता है। आपत्तियों के साथ ठोस साक्ष्य और उचित कारण देना अनिवार्य है।

यूपी  बोर्ड के सचिव भगवती सिंह  ने आज बोर्ड मुख्यालय में बताया कि विद्यालय की आइडी से ही आनलाइन पोर्टल पर आपत्ति भेजनी होगी। 21 नवंबर के बाद कोई प्रत्यावेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। परीक्षा केंद्रों की सूची वेबसाइट upmsp.edu.in पर देखी जा सकती है। बोर्ड ने साफ्टवेयर की मदद से कुल 7526 केंद्र बनाए थे। इनमें 862 जीआइसी, 2376 वित्त पोषित विद्यालय, 3388 वित्त विहीन विद्यालय केंद्र बने थे। डीएम की अध्यक्षता में गठित जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति के अनुमोदन के बाद 8113 परीक्षा केन्द्र बनाए गये है।

यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि प्रयागराज में 269 विद्यालयों को केंद्र बनाया गया था अब यहां 335 केंद्र हो गए हैं। यह संख्या प्रदेश में सब से अधिक है। सब से कम केंद्र शामिली में हैं, यहां कुल 31 विद्यालय केंद्र बने हैं। इनमें चार जीआइसी, 18 वित्त पोषित, नौ वित्त विहीन स्कूल केंद्र बने हैं। बागपत जनपद में किसी भी वित्त विहीन विद्यालय को केंद्र नहीं बनाया गया है। यहां कुल 35 परीक्षा केंद्र बने हैं। दो जीआइसी और 33 वित्त वित्त पोषित विद्यालय हैं। प्रयागराज मंडल के जिलों की बात करें तो प्रतापगढ़ में 180, फतेहपुर में 113, कौशांबी में 79 परीक्षा केंद्र बने हैं। लखनऊ जनपद में 119, बरेली में 131 केंद्र बनाए गए हैं। आजमगढ़ में 273 केंद्र बनाए गए हैं।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *