आज की ताजा खबर
सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इंटर और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार
इटावा में डेंगू जांच रिपोर्ट पर सवाल, स्वास्थ्य विभाग और निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट में अंतर से असमंजस
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
शादी से पहले पिंटू गौतम की मौत से उजड़ा परिवार, छठ की खुशियां मातम में बदलीं
- दैनिक लोक भारती
- 16 Nov, 2026
बड़े भाई की तहरीर पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या और एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा
पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में लिया, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
लालमणि गोंड
आलापुर (अंबेडकरनगर)। छठ पर्व की खुशियां एक परिवार के लिए मातम में बदल गईं। जिस घर में कुछ ही दिनों बाद शादी की शहनाइयां गूंजने वाली थीं, वहां अब चीख-पुकार और करुण क्रंदन सुनाई दे रहा है। राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र में डीजे और साउंड संचालन का काम करने वाले युवक पिंटू गौतम की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में परिजनों ने पीटकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। घटना से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।
मामले में मृतक के बड़े भाई सूर्यभान पुत्र लालचंद्र गौतम की तहरीर पर राजेसुल्तानपुर पुलिस ने बनकटा बुजुर्ग निवासी अजय साहनी, विक्की साहनी, लालू साहनी और श्रवण साहनी के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट, हत्या तथा एससी-एसटी एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने नामजद चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
इस घटना का सबसे दुखद पहलू यह है कि पिंटू गौतम की शादी 25/26 नवंबर को होनी थी। परिवार के लोग नई जिंदगी की शुरुआत को लेकर तैयारियों में जुटे थे। घर में खुशियों का माहौल था, लेकिन इस घटना ने परिवार की सारी खुशियां छीन लीं। जिस युवक के सिर पर कुछ दिनों बाद सेहरा सजना था, उसकी मौत से घर में मातम पसरा है।
मृतक की मां गुलाबी देवी, बड़े भाई सूर्यभान, उदयभान और बहनें नीलम व मिल्ला का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के विलाप से गांव का माहौल गमगीन है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







