आज की ताजा खबर

सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत, घर पहुंचा शव तो मचा कोहराम

top-news

नेवादा गांव के पास अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को मारी थी टक्कर

11 नवंबर से आजमगढ़ के निजी अस्पताल में चल रहा था उपचार

लालमणि गोंड

आलापुर (अंबेडकरनगर)। राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के टंडवा शुक्ल गांव निवासी 66 वर्षीय रामपलट तिवारी की सड़क हादसे में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। मंगलवार शाम उनका शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


जानकारी के मुताबिक, रामपलट तिवारी 11 नवंबर की सुबह साइकिल से कप्तानगंज जाने के लिए घर से निकले थे। रास्ते में नेवादा गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और सड़क किनारे पड़े रहे। सोशल मीडिया के माध्यम से दुर्घटना की जानकारी परिजनों तक पहुंची, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे और घायल रामपलट को आजमगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था, लेकिन सोमवार शाम उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आजमगढ़ में ही पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद देर रात शव गांव पहुंचा तो परिवार में मातम छा गया।

घटना के बाद सामाजिक कार्यकर्ता मित्रसेन ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग उठाई। इस दौरान अगर्दी राजभर, हरिपाल, संतोष मिश्रा, डॉ. अनिल, पिंटू मिश्रा, कर्मदेव मिश्रा और रामपलट सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *