आज की ताजा खबर
सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इंटर और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार
इटावा में डेंगू जांच रिपोर्ट पर सवाल, स्वास्थ्य विभाग और निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट में अंतर से असमंजस
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
डीएम डॉ. अंकुर लाठर की दो टूक, हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराएं
- दैनिक लोक भारती
- 17 Nov, 2026
18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं और छूटी महिलाओं के पंजीकरण पर विशेष जोर, 21, 22, 28 व 29 नवंबर को विशेष अभियान के तहत बूथों पर मौजूद रहेंगे बीएलओ
लक्ष्मी शरण सिंह राठौड़
फर्रुखाबाद l मतदाता सूची में किसी भी पात्र नागरिक का नाम छूटना नहीं चाहिए। एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं सहित अब तक पंजीकरण से वंचित सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराए जाएं। महिलाओं और युवाओं के पंजीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मंगलवार को विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। इसमें नाम शामिल कराने, अपात्र नाम हटवाने और दर्ज विवरण में संशोधन के लिए 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। इनका निस्तारण 28 दिसंबर तक होगा, जबकि अंतिम मतदाता सूची चार जनवरी 2027 को प्रकाशित की जाएगी। नाम जुड़वाने के लिए फार्म-6, नाम हटवाने के लिए फार्म-7 और नाम, पता सहित अन्य विवरणों में संशोधन के लिए फार्म-8 भरना होगा।
जिले में 11.87 लाख मतदाता, 1605 मतदेय स्थल
प्रारूप मतदाता सूची के अनुसार जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 11,87,068 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 6,55,725 पुरुष, 5,31,320 महिलाएं और 23 अन्य मतदाता शामिल हैं। विधानसभा क्षेत्र कायमगंज में 470 मतदेय स्थलों पर 3,51,612, अमृतपुर में 372 पर 2,68,969, फर्रुखाबाद में 390 पर 2,82,683 और भोजपुर में 373 मतदेय स्थलों पर 2,83,804 मतदाता दर्ज हैं।
राशन दुकानों से स्वयं सहायता समूहों तक होगी पात्रों की पहचान
डीएम ने निर्देश दिए कि शहरी निकायों और पंचायतों की मतदाता सूचियों से मिलान कर छूटे हुए पात्र नागरिकों को चिह्नित किया जाए। शहरी क्षेत्रों में सभासदों और ग्रामीण इलाकों में ग्राम प्रधानों का सहयोग लिया जाए। सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों के लाभार्थियों में 18 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे पात्र लोगों की पहचान की जाए, जिनका नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है। इसमें महिलाओं और युवाओं पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।
उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत महिला स्वयं सहायता समूहों की छूटी हुई पात्र सदस्याओं का भी फार्म-6 भरवाया जाए। इसके साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, आशा और एएनएम के माध्यम से पात्र महिलाओं को चिह्नित कर उनका पंजीकरण कराने के निर्देश दिए गए।
चार दिन विशेष अभियान, बूथों पर रहेंगे बीएलओ
विशेष अभियान के लिए 21, 22, 28 और 29 नवंबर की तिथियां निर्धारित की गई हैं। इन दिनों प्रत्येक मतदान केंद्र पर बूथ लेवल अधिकारी प्रारूप मतदाता सूची और फार्म-6, 7 व 8 के साथ उपस्थित रहेंगे। जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपने बूथ लेवल एजेंटों को भी संबंधित बूथों पर भेजने तथा उनकी सूची जिला निर्वाचन कार्यालय और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को उपलब्ध कराने को कहा।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से अभियान में भागीदारी करें, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।
बैठक में सपा के जिला उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र शाक्य, अपना दल एस के विधानसभा अध्यक्ष आयुष गुप्ता, बसपा के प्रभारी राम रतन गौतम एवं जिलाध्यक्ष नागेंद्र पाल सिंह जाटव, आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ अचल प्रताप सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शकुंतला, सीपीआईएम के जिला मंत्री सुनील कटियार, भाजपा जिला संयोजक विकास पांडेय, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार सिंह, संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और निर्वाचन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







