आज की ताजा खबर

मिसेज यूपी के मंच पर प्रयागराज का परचम पायल व्यास शुक्ला ने हासिल किया दूसरा स्थान

top-news

पवन द्विवेदी 

प्रयागराज। प्रतिभा, आत्मविश्वास और मेहनत के दम पर प्रयागराज की पायल व्यास शुक्ला ने मिसेज उत्तर प्रदेश प्रतियोगिता में शानदार सफलता हासिल कर शहर का नाम रोशन किया है। मधु कमल मोशन पिक्चर्स द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित मिस उप्र प्रतियोगिता में पायल ने फर्स्ट रनर-अप का खिताब अपने नाम किया।

प्रतियोगिता के दौरान पायल ने अपने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और प्रभावशाली प्रस्तुति से निर्णायक मंडल का ध्यान आकर्षित किया। प्रतियोगिता की चीफ जज एवं मिस वर्ल्ड बुल्गारिया थियोडोरा मिल्टेनोवा ने पायल व्यास शुक्ला को अपने हाथों से क्राउन पहनाकर सम्मानित किया।

इस उपलब्धि के साथ पायल ने ना केवल अपने परिवार बल्कि पूरे प्रयागराज को गौरवान्वित किया है। उनकी सफलता की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। पायल की इस उपलब्धि को शहर की महिलाओं के लिए भी प्रेरणादायक माना जा रहा है।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *