आज की ताजा खबर
सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इंटर और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार
इटावा में डेंगू जांच रिपोर्ट पर सवाल, स्वास्थ्य विभाग और निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट में अंतर से असमंजस
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
विद्यालयों की रसोइयों में सुरक्षा मानकों से खिलवाड़ क्यों? गैस की आग में झुलसी रसोईया, 218 बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल
- दैनिक लोक भारती
- 17 Nov, 2026
मध्याह्न भोजन तैयार करते समय गैस भट्टी का पाइप निकलने से भड़की आग, झुलसने के बावजूद मालती ने बंद किया सिलेंडर का रेगुलेटर; बीएसए बोले- पूरे जिले के विद्यालयों में सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाएगी
लक्ष्मी शरण सिंह राठौड़
फर्रुखाबाद l परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के लिए प्रतिदिन गैस भट्टी पर मध्याह्न भोजन तैयार किया जाता है, लेकिन इन रसोइयों में सुरक्षा मानकों का कितना पालन हो रहा है, इसका सवाल मंगलवार को लिंजीगंज स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में हुए हादसे ने खड़ा कर दिया। भोजन बनाते समय अचानक गैस भट्टी का पाइप निकलने से रसोई में आग भड़क उठी। लपटों की चपेट में आकर रसोईया मालती झुलस गईं। घटना के समय विद्यालय में अर्धवार्षिक परीक्षा चल रही थी और विद्यार्थी मौजूद थे। गनीमत रही कि मालती ने सूझबूझ दिखाते हुए गैस सिलेंडर का रेगुलेटर बंद कर दिया। शिक्षकों ने उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल लिंजीगंज पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
दाल बनाते समय निकला पाइप, रसोई में फैल गईं आग की लपटें
जानकारी के अनुसार मंगलवार को विद्यालय में अर्धवार्षिक परीक्षाएं आयोजित की जा रही थीं। इसी दौरान रसोईया मालती बड़ी गैस भट्टी पर बच्चों के लिए दाल तैयार कर रही थीं। तभी अचानक भट्टी से जुड़ा पाइप निकल गया। गैस का तेजी से रिसाव होने लगा और देखते ही देखते आग भड़क उठी। आग की लपटों की चपेट में आकर मालती झुलस गईं। हादसे से विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। परीक्षा दे रहे बच्चे और शिक्षक भी सहम गए।
खुद झुलसीं, फिर भी बंद किया सिलेंडर का रेगुलेटर
आग की चपेट में आने के बावजूद मालती ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने तत्काल गैस सिलेंडर का रेगुलेटर बंद कर दिया, जिससे गैस की आपूर्ति रुक गई। शिक्षकों ने तत्परता दिखाते हुए घायल रसोईया को सिविल अस्पताल लिंजीगंज पहुंचाया। चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार किया जा रहा है। इस घटना ने विद्यालयों की रसोइयों में सुरक्षा इंतजामों की हकीकत और उनकी नियमित निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
रोज गैस पर तैयार होता है भोजन, फिर सुरक्षा इंतजाम कितने पुख्ता?
जिले के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों के लिए प्रतिदिन गैस सिलेंडर और बड़ी भट्टियों पर भोजन तैयार किया जाता है। ऐसे में गैस रिसाव अथवा आग लगने जैसी आपात स्थिति से निपटने के लिए अग्निशमन यंत्र और अन्य जरूरी सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता बेहद अहम है। सवाल यह है कि क्या विद्यालय की रसोई में अग्निशमन यंत्र और बचाव के अन्य उपकरण मौजूद थे? क्या गैस पाइप, रेगुलेटर और भट्टी की नियमित जांच कराई जाती है? रसोइयों को आपात स्थिति से निपटने का प्रशिक्षण दिया जाता है या नहीं? विद्यालयों में रोजाना भोजन तैयार होने के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कितनी गंभीरता से की जा रही है, यह जांच का विषय है।
बीएसए बोले- घटना की जांच कराएंगे, पूरे जिले के विद्यालयों का होगा निरीक्षण
इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ प्रताप सिंह से जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि फिलहाल उन्हें हादसे की जानकारी नहीं मिली है। मामले की जांच कराई जाएगी कि घटना किन परिस्थितियों में हुई और संबंधित विद्यालय की रसोई में सुरक्षा उपकरण मौजूद थे या नहीं। उन्होंने कहा कि केवल लिंजीगंज स्थित विद्यालय ही नहीं, बल्कि पूरे जनपद के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण कराकर आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे। सभी विद्यालयों के रसोईघरों में सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाएगी, ताकि गैस पर भोजन तैयार करते समय संभावित दुर्घटनाओं से बचाव हो सके और भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो।
218 बच्चों की सुरक्षा का सवाल, जिम्मेदारी तय करना जरूरी
मध्याह्न भोजन योजना के तहत बच्चों को भोजन उपलब्ध कराना जितना जरूरी है, उतना ही आवश्यक भोजन तैयार करने वाले कर्मचारियों और विद्यालय में मौजूद विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी है। विद्यालय में 218 बच्चे पंजीकृत बताए गए हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि रसोई में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम हैं या नहीं और किसी अनहोनी की स्थिति में बच्चों को सुरक्षित रखने की क्या व्यवस्था है। गैस पाइप का अचानक निकलना इस बात की चेतावनी है कि छोटी सी तकनीकी चूक भी कुछ ही पलों में गंभीर हादसे का कारण बन सकती है। अब देखना यह है कि बीएसए की ओर से घोषित जांच और निरीक्षण कब तक धरातल पर उतरते हैं और जिले के सभी विद्यालयों की रसोइयों में सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित हो पाता है या नहीं।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







