आज की ताजा खबर

अछल्दा में चोरों का धावा, एक ही रात तीन सूने मकानों से लाखों के जेवरात और नकदी चोरी

top-news

छत का जाल तोड़कर घर में घुसे चोर, एक मकान से 2.05 लाख रुपये नकद भी किए पार

रोहित अवस्थी 

अछल्दा, औरैया। कस्बे के नहर बाजार मोहल्ले में सोमवार रात चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। चोरों ने एक ही रात तीन सूने मकानों को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। मंगलवार को घटना की जानकारी होने पर मोहल्ले में हड़कंप मच गया।


 संजीव यादव पुत्र अनिल कुमार के छोटे भाई का शव सोमवार सुबह झाड़ियों में मिला था। इसके चलते संजीव अपनी पत्नी सोनी और बच्चों के साथ नेविलगंज स्थित दूसरे मकान में थे। इसी दौरान चोरों ने सूने मकान को निशाना बना लिया। पत्नी सोनी के मुताबिक, चोर छत का जाल तोड़कर घर में घुसे और सेफ में रखे दो लाख पांच हजार रुपये नकद के अलावा सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए।

इसके अलावा मोहल्ले के मनीष पुत्र राधेश्याम और आशुतोष पुत्र जितेंद्र कुमार के सूने मकानों से भी नकदी और जेवरात चोरी होने की जानकारी मिली है।

सूचना पर थाना प्रभारी जीतमल चौधरी और कस्बा इंचार्ज रजनीश वर्मा ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *