आज की ताजा खबर

राजेसुल्तानपुर- डीजे बजाने से किया इनकार तो कर दी युवक की हत्या, चार बालिग समेत पांच गिरफ्तार, भेजे गए जेल

top-news

लालमणि गोंड

आलापुर अम्बेडकरनगर lआलापुर अम्बेडकरनगर थाना राजेसुल्तानपुर क्षेत्र के बिशुनपुर बनकटा  गांव में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में युवक पिंटू कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में चार बालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल भी बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, घटना की रात डीजे बजाने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। बताया गया कि करीब 30 वर्षीय पिंटू कुमार से डीजे बजाने के लिए कहा गया, लेकिन उसके इनकार करने पर आरोपियों ने जातिसूचक गालियां देते हुए विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि सभी ने एक राय होकर जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से उसके सिर के पीछे वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

मामले में पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी और क्षेत्राधिकारी आलापुर के मार्गदर्शन में थाना राजेसुल्तानपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अजय साहनी, विक्की साहनी, लालू साहनी और श्रवण साहनी को गिरफ्तार किया है। वहीं, 17 वर्ष 10 माह के बाल अपचारी प्रवीन साहनी उर्फ मार्शल को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बाल अपचारी प्रवीन साहनी उर्फ मार्शल की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक पुरानी ईंट, जिसका कोना टूटा हुआ था, बरामद करने की बात कही है।

यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने की। गिरफ्तार आरोपियों एवं बाल अपचारी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की गई।

डीजे बजाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद एक युवक की जान ले गया। घटना के बाद से क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *