आज की ताजा खबर

सपा नेता मो आजम खान की अंतरिम जमानत अर्जी मंजूर

top-news

रिहा होने के बाद ईडी ने मो आजम को किया था गिरफ्तार

 पवन द्विवेदी

प्रयागराज। सपा के वरिष्ठ नेता व यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान से जुड़ी बड़ी खबर है।

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मोहम्मद आजम खान की अंतरिम जमानत अर्जी  मंजूर कर ली है। मो आजम खान के जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है।

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मो आजम खान की याचिका पर सुनवाई पूरी होने के बाद फैसला दिया है।

ईडी की गिरफ्तारी और न्यायिक हिरासत को आजम खान ने अदालत में चुनौती दी थी।

अब 10 दिसंबर को फिर से मामले की सुनवाई होगी।

मो आजम खान की तरफ से आज इलाहाबाद हाईकोर्ट के सीनियर एडवोकेट इमरान उल्लाह ने पक्ष रखा था।

सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़े हुए थे।

ईडी ने मो आजम खान की गिरफ्तारी पर अपना जवाब दाखिल किया था।

जौहर ट्रस्ट मनी लॉन्ड्रिंग केस में आजम खान की याचिका पर अदालत में सुनवाई हुई थी।

सुप्रीम कोर्ट से याचिका को इलाहाबाद हाईकोर्ट ट्रांसफर कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद हाईकोर्ट में सुनवाई के लिए मामला सूचीबद्ध हुआ था।

31 अक्टूबर को जेल से रिहा होने के बाद मो आजम खान को ईडी ने गिरफ्तार किया था। जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े 426 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में  कार्रवाई हुई थी। गाजियाबाद की पीएमएलए कोर्ट ने 26 नवंबर तक मो आजम खान की कस्टडी रिमांड बढ़ा दी थी। जस्टिस राजीव गुप्ता और जस्टिस देवेंद्र सिंह प्रथम की डिवीजन बेंच ने  फैसला सुनाया।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *