आज की ताजा खबर

गोपाष्टमी पर कानपुर में गौ-पूजन, अशोक सिंहल की 11वीं पुण्यतिथि पर 108 हनुमान चालीसा पाठ और हवन

top-news

विश्व हिन्दू परिषद ने आनंदेश्वर गौशाला में गौ-सेवा कर दिया संरक्षण और संवर्धन का संदेश

श्रद्धानंद पार्क स्थित मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ हवन-यज्ञ, कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

लोक भारती न्यूज ब्यूरो 

कानपुर। गोपाष्टमी पर्व और विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्रद्धेय अशोक सिंहल की 11वीं पुण्यतिथि के अवसर पर कानपुर में धार्मिक एवं सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए। विश्व हिन्दू परिषद की ओर से आनंदेश्वर गौशाला में गौ-पूजन और गौ-सेवा की गई, जबकि श्रद्धानंद पार्क स्थित श्रद्धेश्वर बाल हनुमान मंदिर परिसर में 108 सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ हवन-यज्ञ का आयोजन हुआ।

आनंदेश्वर गौशाला में गौ-पूजन कर दिया सेवा का संदेश

आनंदेश्वर नगर स्थित आनंदेश्वर गौशाला में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष एस.के. गुप्ता और प्रखंड अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम का संयोजन जिला गौ संवर्धन प्रमुख विनय चौरसिया ने किया। इसके बाद विभाग संगठन मंत्री मनीष जी ने विधि-विधान से गौमाता की आरती और पूजन किया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने गौमाता को हरा चारा खिलाकर गौ-सेवा में सहभागिता की।

इस दौरान विभाग संगठन मंत्री मनीष जी ने गौमाता के धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गौ-सेवा, सुरक्षा और संवर्धन पूरे समाज का सामूहिक दायित्व है। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष नवीन दारोलिया, जिला सह मंत्री अनुराग श्रीवास्तव, जिला सह संयोजक अनुभव श्रीवास्तव, जिला समरसता प्रमुख राजकुमार यादव, मातृशक्ति जिला सह संयोजिका शशि दीदी और एडवोकेट अमरावती जी सहित बड़ी संख्या में गौभक्त मौजूद रहे।


अशोक सिंहल की पुण्यतिथि पर 108 हनुमान चालीसा पाठ और हवन

दूसरा कार्यक्रम विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी के संयुक्त तत्वावधान में श्रद्धानंद पार्क स्थित श्रद्धेश्वर बाल हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित किया गया। यहां श्रद्धेय अशोक सिंहल की 11वीं पुण्यतिथि पर 108 सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया गया। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-यज्ञ सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में बजरंग दल के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक प्रकाश शर्मा ने अशोक सिंहल के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनके बताए मार्ग पर चलकर हिन्दू समाज को सशक्त बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। गोपाष्टमी के अवसर पर गौमाता के चित्र का पूजन कर गौ-संरक्षण और संवर्धन का संकल्प भी लिया गया।

इस अवसर पर उमेश शास्त्री, अर्चना तिवारी, ओमकार, शैलेंद्र, आनंद, नकुल, कुश गुप्ता, आशीष, मानू, कालीचरण जायसवाल, चेतन, नमो, सचिन गुप्ता, निलेश गुप्ता, नरेश, रवि, डॉ. अरुण शर्मा, आदित्य मिश्रा, मुकेश, प्रमोद, यश, पीयूष गुप्ता और वरुण तुलसियान सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

 

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *