आज की ताजा खबर
सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इंटर और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार
इटावा में डेंगू जांच रिपोर्ट पर सवाल, स्वास्थ्य विभाग और निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट में अंतर से असमंजस
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
कुड़नी के बजरंग दंगल में भारत केसरी अभिनायक सिंह ने पंजाब केसरी को दी पटखनी, एक लाख की कुश्ती जीती
- दैनिक लोक भारती
- 17 Nov, 2026
70वें बेनीसिंह ज्वाला प्रसाद स्मारक दंगल में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर कराया मुकाबला
देशभर से पहुंचे पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच, 37 कुश्तियों में कई मुकाबले बराबरी पर छूटे
के.पी. बालाजी अवस्थी
नरवल (कानपुर)। भीतरगांव विकासखंड के कुड़नी में आयोजित 70वें बेनीसिंह ज्वाला प्रसाद स्मारक बजरंग दंगल में पहलवानों के बीच जोरदार मुकाबले देखने को मिले। उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से पहुंचे नामी पहलवानों ने अखाड़े में अपने दांव-पेच दिखाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। दंगल का मुख्य आकर्षण एक लाख रुपये की कुश्ती रही, जिसमें झींझक निवासी भारत केसरी अभिनायक सिंह पहलवान ने पंजाब केसरी नरेश पहलवान को पटखनी देकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
मुख्य मुकाबले से पहले कार्यक्रम में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने दोनों पहलवानों का हाथ मिलवाकर कुश्ती की शुरुआत कराई। इसके बाद दोनों पहलवानों के बीच जोरदार भिड़ंत हुई। आखिरकार अभिनायक सिंह ने नरेश पहलवान को चारों खाने चित्त कर दिया। उनकी जीत पर अखाड़े में मौजूद दर्शकों ने तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाया।
37 कुश्तियों में पहलवानों ने दिखाया दमखम, कई मुकाबले बराबरी पर छूटे
दंगल में कुल 37 कुश्तियां हुईं। इनमें उत्तराखंड के रुड़की निवासी साबेज पहलवान ने बलवंत पहलवान को हराया। कुड़नी के मोहम्मदपुर निवासी शिव सिंह पहलवान ने मध्य प्रदेश के श्यामवीर पहलवान को शिकस्त देकर दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी।
दतिया के इंद्रजीत पहलवान और नोएडा के विशाल पहलवान के बीच मुकाबला काफी कांटे का रहा, जो बराबरी पर छूटा। वहीं हरिद्वार के राहुल पहलवान ने राजस्थान के शैतान सिंह को हराया, जबकि देवपुरा के अमित पहलवान ने इटावा के मोहित पहलवान को पटखनी दी।
इसके अलावा एटा के अरुण पहलवान, आलियाबाद के अचल सिंह, आगरा के धर्मवीर और हरियाणा की महिला पहलवान निर्जला ने भी अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराकर दर्शकों का मनोरंजन किया।
दंगल में जिगनी के शहीद और कन्नौज के राजू, नसेनिया के रामजी और जिगनी के जुनेद, बड़ागांव के विजय और एटा के विकास तथा गौरी के सोनू और बिजौली के शिवा के बीच हुई कुश्तियां बराबरी पर छूटीं। आयोजन मंडल की ओर से विजेता पहलवानों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







