आज की ताजा खबर
सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इंटर और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार
इटावा में डेंगू जांच रिपोर्ट पर सवाल, स्वास्थ्य विभाग और निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट में अंतर से असमंजस
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
कानून-व्यवस्था को लेकर एसपी आरती सिंह का फिर चला तबादला चाबुक, 11 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले
- दैनिक लोक भारती
- 17 Nov, 2026
कई चौकी प्रभारियों की बदली कुर्सी, एक दरोगा को भेजा पुलिस लाइन
गोपाल प्रकाश सक्सेना
फर्रुखाबाद l जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा पुलिसिंग व्यवस्था में कसावट लाने के लिए पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने एक बार फिर पुलिस महकमे में फेरबदल किया है। मंगलवार को जारी दो अलग-अलग स्थानांतरण आदेशों में 11 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदल दिए गए। इस फेरबदल में कई चौकी प्रभारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि एक दरोगा को पुलिस लाइन भेजा गया है।
तबादला सूची के अनुसार, पुलिस लाइन में तैनात अभिषेक शुक्ला को प्रभारी यूपी-112 की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, संकिसा चौकी प्रभारी अरुण कुमार को हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया है। फर्रुखाबाद कोतवाली की तिकोना चौकी पर तैनात शाकिर अली को कोतवाली में नई तैनाती दी गई है। उनके स्थान पर मोहम्मदाबाद की नीब करौरी चौकी के प्रभारी लक्षिमन सिंह को तिकोना चौकी की कमान सौंपी गई है।
कादरीगेट थाने की आवास विकास चौकी के प्रभारी दीपक कुमार को अमृतपुर चौकी का नया प्रभारी बनाया गया है। अमृतपुर चौकी पर तैनात राहुल सिंह को कोतवाली फर्रुखाबाद भेजा गया है। कायमगंज की कुआंखेड़ा चौकी से शिवकुमार को स्थानांतरित कर कादरीगेट थाने की आवास विकास चौकी की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी क्रम में फतेहगढ़ कोतवाली की सेंट्रल जेल चौकी के प्रभारी जितेंद्र कुमार को थाना राजेपुर भेजा गया है। मऊदरवाजा थाने की मेडिकल चौकी के प्रभारी रामकेश को चुनाव सेल में तैनाती दी गई है। साइबर क्राइम थाने में तैनात सुबोध यादव और कादरीगेट थाने में तैनात विमल कुमार का स्थानांतरण थाना कायमगंज किया गया है।
पुलिस अधीक्षक के इन आदेशों के बाद संबंधित उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस महकमे में हुए इस फेरबदल को जिले की पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







