आज की ताजा खबर

डीआईजी यमुना प्रसाद का बड़ा एक्शन, फतेहगढ़ के 21 इंस्पेक्टरों का चार जिलों में तबादला

top-news

विधानसभा चुनाव-2027 से पहले पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, तीन साल का कार्यकाल पूरा करने वाले निरीक्षकों को गैरजनपद भेजा; तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश

लक्ष्मी शरण सिंह राठौड़ 

फर्रुखाबाद। विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों के बीच पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की कार्रवाई की गई है। कानपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) यमुना प्रसाद ने फतेहगढ़ में तैनात 21 निरीक्षकों का गैरजनपद स्थानांतरण कर दिया है। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में निरीक्षकों के तबादले से फतेहगढ़ पुलिस महकमे में व्यापक बदलाव की स्थिति बन गई है। स्थानांतरित किए गए निरीक्षकों को कानपुर देहात, इटावा, कन्नौज और औरैया में नई तैनाती दी गई है।

पुलिस महानिरीक्षक (स्थापना), उत्तर प्रदेश मुख्यालय लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई है। निर्धारित कटऑफ तिथि 31 मई 2027 तक एक ही जनपद में तीन वर्ष की सेवा अवधि पूरी करने वाले निरीक्षकों के स्थानांतरण का निर्णय परिक्षेत्रीय पुलिस स्थापना बोर्ड की बैठक में लिया गया। इसके बाद डीआईजी कार्यालय से स्थानांतरण आदेश जारी कर दिए गए। सभी संबंधित निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

कानपुर देहात में आठ निरीक्षकों को भेजा 

कानपुर देहात स्थानांतरित किए गए निरीक्षकों में विनोद कुमार शुक्ला, अनिल कुमार चौबे, मंजेश सिंह यादव, राजेश कुमार (पीएनओ 920620832), लक्ष्मी नारायण, गोविन्द हरी, श्रवण कुमार और रहमत खां शामिल हैं।

इटावा में सात निरीक्षकों की नई तैनाती

इटावा भेजे गए निरीक्षकों में मंजेश कुमार सिंह, अमित गंगवार, हरिश्याम सिंह, राजीव पाण्डेय, पूनम अवस्थी, मनोज कुमार भाटी और सत्य प्रकाश के नाम शामिल हैं।

कन्नौज में पांच, औरैया में एक निरीक्षक

कन्नौज के लिए योगेन्द्र सिंह सोरोत, नवीन कुमार सिंह, ओम प्रकाश पाण्डेय, राजेश कुमार सिंह (पीएनओ 102460652) और रण विजय सिंह का स्थानांतरण किया गया है। वहीं समर बहादुर यादव को औरैया जनपद भेजा गया है।

विधानसभा चुनाव से पहले किए गए इस फेरबदल के तहत निर्धारित सेवा अवधि पूरी कर चुके निरीक्षकों को दूसरे जनपदों में भेजा गया है। अब फतेहगढ़ में इन पदों पर नई तैनाती के बाद पुलिस विभाग की कार्यव्यवस्था में भी बदलाव देखने को मिलेगा।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *