आज की ताजा खबर
सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इंटर और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार
इटावा में डेंगू जांच रिपोर्ट पर सवाल, स्वास्थ्य विभाग और निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट में अंतर से असमंजस
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
डीएम डॉ. अंकुर लाठर ने जनगणना अभियान को बनाया जनभागीदारी की मुहिम, अधिकारी-जनप्रतिनिधि उतरे मैदान में
- दैनिक लोक भारती
- 18 Nov, 2026
मोनिका यादव ने खुद की स्वगणना, तहसीलदार ने भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा की पूरी कराई प्रक्रिया; 30 नवंबर तक ऑनलाइन स्वगणना का मौक
लक्ष्मी शरण सिंह राठौड़
फर्रुखाबाद। जनगणना-2027 को लेकर जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने जिले में जागरूकता की मुहिम तेज कर दी है। जनगणना को महज सरकारी औपचारिकता न रहने देकर जनभागीदारी का अभियान बनाने पर जोर दिया जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधि भी खुद स्वगणना कर लोगों को आगे आने का संदेश दे रहे हैं। इसी कड़ी में जिला पंचायत प्रशासक श्रीमती मोनिका यादव ने स्वयं स्वगणना की, जबकि तहसीलदार सदर ने भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा की स्वगणना की प्रक्रिया पूरी कराई।
मोनिका यादव ने नागरिकों से स्वगणना में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि जनगणना देश के विकास की दिशा तय करने वाला महत्वपूर्ण आधार है। इसके आंकड़े भविष्य की योजनाओं का खाका तैयार करने में अहम भूमिका निभाते हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, सड़क और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से लेकर सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और संसाधनों के न्यायसंगत वितरण तक में जनगणना के आंकड़े उपयोगी साबित होते हैं।
डीएम डॉ. अंकुर लाठर के निर्देशन में प्रशासन का प्रयास है कि जनगणना की प्रक्रिया में हर नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित हो। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता के जरिए आमजन तक यह संदेश पहुंचाया जा रहा है कि सटीक जानकारी ही बेहतर विकास योजनाओं की मजबूत बुनियाद बनती है।
जनगणना के प्रथम चरण में 16 से 30 नवंबर तक ऑनलाइन स्वगणना की सुविधा उपलब्ध है। नागरिक https://se.census.gov.in पोर्टल पर अपनी जानकारी स्वयं दर्ज कर सकते हैं। प्रशासन ने अपील की है कि अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना स्वगणना पूरी करें और राष्ट्रीय महत्व के इस अभियान में अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







