आज की ताजा खबर
सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इंटर और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार
इटावा में डेंगू जांच रिपोर्ट पर सवाल, स्वास्थ्य विभाग और निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट में अंतर से असमंजस
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
घसिया चिलौली की दलित बस्ती में जलभराव से हाहाकार, घरों तक पहुंचा तालाब का गंदा पानी
- दैनिक लोक भारती
- 18 Nov, 2026
गंदगी और दुर्गंध के बीच जीने को मजबूर परिवार, एक मकान ढहा तो कई की नींव पर मंडराया खतरा; छतों पर नहाने-कपड़े धोने को विवश महिलाएं, स्थायी समाधान की आस में ग्रामीण
लक्ष्मी शरण सिंह राठौड़
कायमगंज, फर्रुखाबाद। गांव की गलियों में भरा गंदा पानी, जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर और घरों की दहलीज तक पहुंचा तालाब का दूषित पानी... घसिया चिलौली ग्राम पंचायत की दलित बस्ती में बदहाल जल निकासी व्यवस्था ने ग्रामीणों का जीवन दुश्वार कर दिया है। हालात ऐसे हैं कि लोगों को अपने ही घरों में रहना मुश्किल हो रहा है। कहीं मकानों की नींव में पानी भरने से उनके कमजोर होने का खतरा है तो कहीं महिलाएं नहाने और कपड़े धोने जैसे जरूरी कामों के लिए छतों का सहारा लेने को मजबूर हैं। लंबे समय से बनी इस समस्या के बावजूद अब तक स्थायी समाधान नहीं निकल सका है।
नगर सीमा से सटी विकासखंड की बड़ी ग्राम पंचायत घसिया चिलौली की वाल्मीकि बस्ती में जलभराव लंबे समय से परेशानी का कारण बना हुआ है। ग्रामीणों के मुताबिक सड़क निर्माण के बाद उनके मकान सड़क के स्तर से काफी नीचे हो गए हैं। इससे घरों से निकलने वाला पानी बाहर जाने के बजाय आसपास जमा हो जाता है। तालाब पहले से लबालब है और कई स्थानों पर नालियां भी चोक पड़ी हैं। बीते दिनों तेज बारिश के दौरान तालाब का पानी कई घरों में घुस गया था। लगातार जलभराव से मकानों में सीलन बढ़ रही है और नींव कमजोर होने की आशंका बनी हुई है। गजेंद्र गंगवार का मकान पहले ही ढह चुका है, लेकिन उसके मलबे के आसपास आज भी गंदा पानी जमा है।
सेप्टिक टैंक प्रभावित, छतों पर घरेलू काम करने की मजबूरी
बस्ती के विमल, लालू, रामकिशन, चंद्रशेखर, रोशन लाल, सुभाष, रामचंद्र, दिनेश, गौरव, नेहाल, योगेश और संतोष ने बताया कि जल निकासी बाधित होने से घरों के सेप्टिक टैंक भी प्रभावित हो रहे हैं। महिलाओं को नहाने और कपड़े धोने जैसे घरेलू कार्यों के लिए छतों पर जाना पड़ रहा है। घरों के आसपास जमा दूषित पानी से उठती दुर्गंध ने बच्चों और बुजुर्गों की परेशानी भी बढ़ा दी है।
प्रधान प्रतिनिधि ने सड़क के ढलान को बताया वजह
प्रधान प्रतिनिधि शिवम यादव ने बताया कि सड़क और नालियों का ढलान सही नहीं होने से पानी की निकासी प्रभावित हो रही है। पंचायत की ओर से कई बार नालियों की सफाई कराई गई, लेकिन ढलान की समस्या के चलते पानी सड़कों और घरों के आसपास जमा हो जाता है। उनका कहना है कि सड़क ऊंची होने के बाद ही जल निकासी का स्थायी समाधान संभव हो सकेगा। उन्होंने यह भी बताया कि तालाब मत्स्य पालन के लिए पट्टे पर दिया गया है, इसलिए उसका सुंदरीकरण नहीं कराया जा सकता।
सड़क ऊंची करने के प्रस्ताव पर ग्रामीणों को आशंका
ग्रामीणों का कहना है कि यदि सड़क को और ऊंचा किया गया तो पहले से नीचे बने मकान और गहराई में चले जाएंगे। इससे घरों से पानी निकलने की समस्या और गंभीर हो सकती है। उनका सवाल है कि सड़क ऊंची करने से पहले जल निकासी की समुचित तकनीकी व्यवस्था क्यों नहीं बनाई जा रही है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मौके पर पहुंचकर तालाब, नालियों और सड़क के ढलान का निरीक्षण कराने तथा जल निकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
बीडीओ ने समस्या के निस्तारण का दिया भरोसा, डीपीआरओ से नहीं हो सका संपर्क
मामले में जिला पंचायत राज अधिकारी से पक्ष जानने के लिए कई बार फोन किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। इस कारण उनका पक्ष प्राप्त नहीं किया जा सका। उनका पक्ष मिलने पर उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।
वहीं, खंड विकास अधिकारी कायमगंज आरपी सिंह ने बताया कि उन्हें इस समस्या की पहले जानकारी नहीं थी। मीडिया के माध्यम से मामला संज्ञान में आया है। संबंधित ग्राम पंचायत को जल्द निर्देशित किया जाएगा कि जलभराव की समस्या का निस्तारण कर साफ-सफाई कराई जाए, जिससे ग्रामीणों को राहत मिल सके।
फिलहाल घसिया चिलौली की दलित बस्ती के लोग जलभराव, गंदगी और दुर्गंध के बीच जीवन बिताने को मजबूर हैं। ग्रामीणों को अब आश्वासन नहीं, बल्कि ऐसी ठोस कार्रवाई का इंतजार है, जिससे उनके घरों और गलियों से गंदे पानी की निकासी हो सके और उन्हें इस बदहाल स्थिति से निजात मिले।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







