आज की ताजा खबर

कोटेदार विजय बहादुर वर्मा की हार्ट अटैक से मौत, परिवार में मचा कोहराम; एक सप्ताह में चार लोगों की गई जान

top-news

लखनऊ के निजी अस्पताल में चल रहा था इलाज, मंगलवार देर शाम ली अंतिम सांस

गोपालपुर सिंघलपट्टी गांव में शोक की लहर, कम्हरिया घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

लालमणि गोंड

आलापुर (अंबेडकरनगर)। राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर सिंघलपट्टी गांव निवासी कोटेदार विजय बहादुर वर्मा की हार्ट अटैक से मौत हो गई। सोमवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां मंगलवार देर शाम इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी मौत की खबर मिलते ही गांव सहित आसपास के इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

विजय बहादुर वर्मा की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी चन्द्रकला का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के मुताबिक, वह बार-बार बेहोश हो जा रही हैं। वहीं पुत्र महेन्द्र, योगेन्द्र, जीतेन्द्र और डब्लू सहित परिवार के अन्य सदस्यों का भी रो-रोकर हाल बेहाल है। घर में चीख-पुकार के बीच मातम पसरा हुआ है।


परिवार को सांत्वना देने पहुंचे कोटेदार और ग्रामीण

कोटेदार की मौत की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में कोटेदार, ग्रामीण और शुभचिंतक उनके घर पहुंचने लगे। सामाजिक कार्यकर्ता मित्रसेन ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और इस कठिन समय में परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।

इस दौरान कोटेदार संघ अध्यक्ष स्वारथ राम, कमलेश मद्धेशिया, शंभू यादव, राम बहादुर सिंह, विजय बहादुर यादव, सुक्खू लाल, चंद गुप्ता, रामजीत, परमात्मा तिवारी, राजदेव गुप्ता, बच्चू लाल, सुनीता यादव, आरती, राधेश्याम वर्मा, ग्राम प्रधान उमापति यादव, रामप्रवेश यादव, जीतबहादुर सिंह, अभिषेक शुक्ला, अगर्दी राजभर, विजय प्रकाश और पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेन्द्र पटेल सहित बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।

मृतक का अंतिम संस्कार कम्हरिया घाट पर किया गया।

एक सप्ताह में हार्ट अटैक से चार मौतों की चर्चा, लोगों में बढ़ी चिंता

क्षेत्र में हार्ट अटैक से लगातार हो रही मौतों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पिछले एक सप्ताह के भीतर इलाके में चार लोगों की हार्ट अटैक से मौत हो चुकी है। अचानक हो रही इन घटनाओं से लोगों में भय का माहौल है। लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर भी चिंतित नजर आ रहे हैं।

 

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *