आज की ताजा खबर

आगरा, मेरठ, गोरखपुर, लखनऊ, प्रयागराज एवं वाराणसी में शुचितापूर्ण व पारदर्शी ढंग से संपन्न होगी परीक्षा

top-news

असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती परीक्षा आज से छह  मण्डल मुख्यालयों पर दो - दो पालियों में होगी परीक्षा : अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार

पवन द्विवेदी

प्रयागराज । उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि आयोग की ओर से विज्ञापित सहायक आचार्य (असिस्टेंट प्रोफेसर ) पद के लिए लिखित परीक्षा आगामी 19 एवं 20 नवम्बर 2026 को प्रदेश के छह मण्डल मुख्यालयों पर आयोजित होने जा रही है।

आयोग के विज्ञापन संख्या 04 /2026 के अंतर्गत यह परीक्षा आगरा, मेरठ, गोरखपुर, लखनऊ, प्रयागराज एवं वाराणसी के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर दो - दो पालियों में पूर्ण शुचिता, निष्पक्षता एवं पारदर्शी व्यवस्था के साथ संपन्न कराई जाएगी। दोनों दिन प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 09:30 बजे से 11:30 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न 02:30 बजे से शाम 04:30 बजे तक संचालित होगी।  

अभ्यर्थियों के परीक्षा जनपद की अग्रिम सूचना संबंधी विवरण आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://upessc.up.gov पर उपलब्ध है। आयोग के उप सचिव संजय कुमार सिंह ने अभ्यर्थियों से कहा कि बिना वैध प्रवेश पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश अथवा परीक्षा में सम्मिलित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *