आज की ताजा खबर
सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इंटर और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार
इटावा में डेंगू जांच रिपोर्ट पर सवाल, स्वास्थ्य विभाग और निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट में अंतर से असमंजस
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
डीएम डॉ. अंकुर लाठर ने खुद संभाला मोर्चा, सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों को परखा
- दैनिक लोक भारती
- 18 Nov, 2026
20 नवंबर को क्रिश्चियन इंटर कॉलेज में 703 जोड़ों का होगा विवाह, डीएम ने पंडाल से लेकर सुरक्षा और सुविधाओं तक की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए समयबद्ध तैयारी के निर्देश
लक्ष्मी शरण सिंह राठौड़
फर्रुखाबाद l मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन को भव्य और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। 20 नवंबर को क्रिश्चियन इंटर कॉलेज में आयोजित होने वाले सम्मेलन में 703 जोड़ों के विवाह की तैयारियों को परखने के लिए जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह के साथ कार्यक्रम स्थल का संयुक्त निरीक्षण किया। डीएम ने एक-एक व्यवस्था का बारीकी से जायजा लेते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आयोजन में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। वर-वधू और उनके परिजनों को सम्मानजनक माहौल के साथ सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता रहे।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विवाह समारोह के लिए तैयार किए जा रहे पंडाल, मंच, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई और शौचालयों की स्थिति परखी। उन्होंने पार्किंग और आवागमन की व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। डीएम ने निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त स्थान और सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। प्रवेश और निकास के रास्ते सुगम रखे जाएं, जिससे समारोह में शामिल होने वाले लोगों को भीड़ और अव्यवस्था का सामना न करना पड़े। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्वयं मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का परीक्षण करने और कमियों को समय रहते दूर कराने को कहा।
पात्रता और पारदर्शिता पर विशेष जोर
जिलाधिकारी ने लाभार्थियों के पंजीकरण और अभिलेखों के सत्यापन में पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विवाह सम्मेलन के लिए विभागवार अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाए, ताकि सभी रस्में निर्धारित व्यवस्था के अनुसार संपन्न हो सकें। योजना का लाभ पूरी पारदर्शिता के साथ पात्र परिवारों तक पहुंचे और किसी भी स्तर पर अनियमितता की गुंजाइश न रहे। वर-वधू और उनके परिजनों के बैठने सहित सभी जरूरी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए।
डीएम डॉ. अंकुर लाठर ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों का विवाह सम्मानपूर्वक संपन्न कराने की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी पहल है। यह योजना जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक संबल देने के साथ सामाजिक समरसता और समानता की भावना को भी मजबूत करती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आयोजन को महज औपचारिकता न समझें, बल्कि प्रत्येक जोड़े और उसके परिवार को सम्मानजनक अनुभव उपलब्ध कराने की भावना से काम करें।
एसपी ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की समीक्षा की
पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह ने कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, प्रवेश और निकास द्वारों पर निगरानी, भीड़ प्रबंधन तथा वाहनों की पार्किंग के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। महिला सुरक्षा और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए भी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने को कहा।
जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व निर्धारित समयसीमा में पूरे करने और आपसी समन्वय से काम करने पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि आयोजन के दिन तक व्यवस्थाओं पर लगातार निगरानी रखी जाए, ताकि सम्मेलन बिना किसी व्यवधान के संपन्न हो सके।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. गिरीश कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए कपिल कुमार सहित जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







