आज की ताजा खबर
सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इंटर और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार
इटावा में डेंगू जांच रिपोर्ट पर सवाल, स्वास्थ्य विभाग और निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट में अंतर से असमंजस
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
डायबिटीज के बेहतर प्रबंधन, जटिलताओं की रोकथाम पर विशेषज्ञों ने किया मंथन
- दैनिक लोक भारती
- 18 Nov, 2026
जागरूकता, चिकित्सकीय सलाह का पालन कर डायबिटीज से बचें : डा लोकेश एम
पवन द्विवेदी
प्रयागराज। विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के एंडोक्राइनोलॉजी एवं मेडिसिन विभाग की ओर से प्रीतम दास ऑडिटोरियम में डायबिटीज कॉन्क्लेव का आज आयोजन किया गया। प्रयागराज मंडल के मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम. मुख्य अतिथि थे।मुख्य अतिथि मंडलायुक्त डॉ.लोकेश एम. ने कहा कि “मधुमेह के प्रभावी नियंत्रण के लिए समय पर जांच, नियमित उपचार और जीवनशैली में जरूरी बदलाव बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि जागरूकता और चिकित्सकीय सलाह का पालन करके इस बीमारी से होने वाली गंभीर जटिलताओं को कम किया जा सकता है। ऐसे शैक्षणिक आयोजन विशेषज्ञों और आमजन तक स्वास्थ्य संबंधी सही जानकारी पहुंचाने में उपयोगी हैं।
कॉन्क्लेव में चिकित्सकों और विशेषज्ञों ने मधुमेह की रोकथाम, समय पर पहचान, प्रभावी उपचार और उससे जुड़ी जटिलताओं पर विचार साझा किए। कार्यक्रम में गर्भावस्था के दौरान होने वाले मधुमेह और उसके प्रबंधन, अस्पताल के सामान्य वार्ड और आईसीयू में बढ़े हुए रक्त शर्करा के उपचार, बच्चों एवं किशोरों में टाइप-1 डायबिटीज तथा मधुमेह से जुड़े मानसिक तनाव पर चर्चा हुई। विशेषज्ञों ने डायबिटिक फुट संक्रमण, हड्डी तक पहुंचे संक्रमण और अंग को बचाने के उपायों पर भी व्यावहारिक जानकारी दी।
कॉन्क्लेव में डॉ. अमृता चौरसिया, डॉ. मनोज माथुर, डॉ धर्मेंद्र यादव, डॉ. मनीषा मौर्य, डॉ. अनुराग वर्मा, डॉ. मोहित जैन, डॉ. विक्रम निगम, डॉ. विभु रंजन खरे और डॉ. स्मृति सिंह सहित विशेषज्ञों ने व्याख्यान एवं सत्रों में भाग लिया। विभिन्न सत्रों की अध्यक्षता डॉ. अनुषा श्रीवास्तव, डॉ. अंशुल सिंह, डॉ. कृष्णा पांडेय, डॉ. राकेश चौरसिया, डॉ. आनंद सिंह, डॉ. डीके निम, डॉ. जितेंद्र शुक्ला, डॉ. आरके तिवारी, डॉ. सागर श्रीवास्तव, डॉ. आशिष राय, डॉ. कौशलेन्द्र त्रिपाठी, डॉ. वैभव श्रीवास्तव, डॉ. कचनार वर्मा, डॉ. यशार्थ शर्मा, डॉ. संजय सिंह, डॉ. रीना सचान और डॉ. सचिन यादव ने की।
डायबिटीज की सूक्ष्म रक्तवाहिका संबंधी जटिलताओं पर हुए पैनल में डॉ. पूनम गुप्ता, डॉ. अजीत चौरसिया, डॉ. विनोद सिंह, डॉ. सौम्या गुप्ता, डॉ. सिद्धार्थ सिंह और डॉ. सुजीत वर्मा शामिल थे। संचालन डॉ. विभु रंजन खरे ने किया। मधुमेह के बहु-अंग प्रभावों पर चर्चा में डॉ. विकास सचदेवा, डॉ. पीयूष सक्सेना, डॉ. के.के. सोनकर, डॉ. संदीप प्रजापति और डॉ. अम्बरदीप त्रिपाठी ने भाग लिया। सत्र का संचालन डॉ. स्मृति सिंह ने किया।
मेडिकल छात्रों के लिए आयोजित डायबिटीज क्विज में डॉ. विभु रंजन खरे, डॉ. अर्चना ओझा और डॉ. अभिषेक द्विवेदी ने भूमिका निभाई। कार्यक्रम का स्वागत डॉ. अनुभा श्रीवास्तव ने किया। उद्घाटन सत्र का संचालन डॉ. सुबिया अंसारी ने किया और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. विभु रंजन खरे ने किया।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







