आज की ताजा खबर
सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इंटर और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार
इटावा में डेंगू जांच रिपोर्ट पर सवाल, स्वास्थ्य विभाग और निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट में अंतर से असमंजस
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
नासिक में 17 नवंबर से आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा, 24 नवंबर को हवन और भंडारे के साथ होगा समापन
- दैनिक लोक भारती
- 18 Nov, 2026
श्री गुरु गंगेश्वर धाम में होगा सप्ताह ज्ञानयज्ञ का आयोजन
ऋषिराज त्रिपाठी महाराज करेंगे कथा वाचन, प्रतिदिन दोपहर 3 से शाम 7 बजे तक चलेगी कथा
लोक भारती न्यूज ब्यूरो
नासिक। महाराष्ट्र के नासिक में श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञानयज्ञ का आयोजन 17 नवंबर से 24 नवंबर 2026 तक किया जा रहा है। तिडके कॉलोनी स्थित श्री गुरु गंगेश्वर धाम में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में परम पूज्य ऋषिराज त्रिपाठी जी महाराज श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक निर्धारित किया गया है। आयोजकों की ओर से सभी भक्तों और क्षेत्रवासियों को कथा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।
कलश स्थापना से होगी शुरुआत, आठ दिनों तक सुनाई जाएंगी भगवान की लीलाएं
कथा का शुभारंभ 17 नवंबर को कलश स्थापना और श्रीमद्भागवत जी की शोभायात्रा के साथ होगा। पहले दिन भागवत जी का महात्म्य और धुंधकारी को प्रेत योनि से मुक्ति की कथा सुनाई जाएगी। 18 नवंबर को 24 अवतारों का वर्णन, परीक्षित जन्म-कर्म और श्री शुकदेव भगवान के प्राकट्य का प्रसंग होगा।
19 नवंबर को श्री शुकदेव जी का ज्ञानोपदेश, स्थूल एवं सूक्ष्म ध्यान, सृष्टि क्रम, वराह और कपिल भगवान के प्राकट्य की कथा सुनाई जाएगी। 20 नवंबर को ध्रुव चरित्र, जड़भरत चरित्र, अजामिल चरित्र, प्रह्लाद चरित्र, गजेंद्र मोक्ष और वामन चरित्र के साथ श्रीराम एवं श्रीकृष्ण प्राकट्योत्सव मनाया जाएगा।
21 नवंबर को पूतना मोक्ष, शकटासुर उद्धार, नामकरण, बाल लीला और मृदभक्षण की कथा होगी। 22 नवंबर को दामोदर लीला, कालियानाग लीला, चीरहरण लीला एवं छप्पन भोग, श्री गोवर्धन लीला और महारास लीला का वर्णन किया जाएगा।
रुक्मिणी विवाह से परीक्षित मोक्ष तक के प्रसंग, अंतिम दिन होगा हवन-भंडारा
23 नवंबर को भगवान के नंदगांव से मथुरा गमन, गोपियों के विरह, कंस उद्धार, श्री रुक्मिणी विवाह, सुदामा चरित्र और परीक्षित मोक्ष की कथा के साथ विश्राम होगा।
आठ दिवसीय आयोजन के अंतिम दिन 24 नवंबर को सुबह 8 बजे से 10 बजे तक हवन तथा दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक भंडारे का कार्यक्रम रखा गया है।
कथा का आयोजन श्री गुरु गंगेश्वर धाम, तिडके कॉलोनी, त्र्यंबक रोड, नासिक-422002 में होगा। कथा व्यास परम पूज्य ऋषिराज त्रिपाठी जी महाराज का संबंध लखनऊ से है। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्रीमद्भागवत कथा का लाभ लेने की अपील की है।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







