आज की ताजा खबर
सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इंटर और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार
इटावा में डेंगू जांच रिपोर्ट पर सवाल, स्वास्थ्य विभाग और निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट में अंतर से असमंजस
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
अंबेडकरनगर में पुलिस मुठभेड़ में कथित सुपारी किलर वाहिद अंसारी की मौत, दो पुलिसकर्मी घायल
- दैनिक लोक भारती
- 18 Nov, 2026
शिवबाबा धाम परिसर के पास तड़के हुई मुठभेड़, एक साथी फरार
एसपी प्राची सिंह ने बताया, फायरिंग के बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हुआ था बदमाश
लालमणि गोंड
आलापुर (अंबेडकरनगर)। जिले में बुधवार तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में वाहिद अंसारी की मौत हो गई। मुठभेड़ शहर कोतवाली क्षेत्र में शिवबाबा धाम परिसर के पास शिवबाबा बैरियर पर हुई। इस दौरान शहर कोतवाल भूपेंद्र सिंह और एसओजी के सिपाही सोनू यादव भी घायल हो गए। दोनों पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, वाहिद का एक साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहा।
बिल्लू इंदौरिया गैंग से जुड़ा बताया जा रहा था वाहिद
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाहिद अंसारी को पुलिस कथित तौर पर सुपारी लेकर हत्या करने वाले बदमाश के रूप में तलाश रही थी। बताया जा रहा है कि वह बिल्लू इंदौरिया गैंग से जुड़ा था। गोरखपुर पुलिस भी एक मामले में उसकी तलाश कर रही थी। गोरखपुर कैंट थाने में दर्ज एक मुकदमे में भी वह वांछित बताया गया है। उस पर हत्या के लिए सुपारी लेने और असलहों की तस्करी समेत कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।
पुलिस अब वाहिद अंसारी के आपराधिक इतिहास और उससे जुड़े अन्य मामलों की जानकारी जुटा रही है। फरार साथी की तलाश में भी पुलिस की कार्रवाई जारी है।
एसपी ने बताई मुठभेड़ की वजह
पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने बताया कि थाना कोतवाली अकबरपुर क्षेत्र में शिवबाबा बैरियर के पास फायरिंग करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







