आज की ताजा खबर
सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इंटर और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार
इटावा में डेंगू जांच रिपोर्ट पर सवाल, स्वास्थ्य विभाग और निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट में अंतर से असमंजस
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
भतीजे ने चाचा पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां,हालत गंभीर लखनऊ रेफर
- दैनिक लोक भारती
- 18 Nov, 2026
3 वर्ष पूर्व जमीनी विवाद में चाचा पर लगा था भाई की हत्या का आरोप
पुरानी रंजिश में वारदात को अंजाम देने की बात आ रही सामने
संजीव पाण्डेय
पिसावां/सीतापुर। थाना क्षेत्र के लोहारखेड़ा गांव बुधवार को गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा।आरोप है कि पुरानी रंजिश और जमीन विवाद को लेकर भतीजे ने अपने चाचा पर ताबड़तोड़ पांच राउंड गोलियां दाग दीं।गोली लगने से गंभीर रूप से घायल अधेड़ को सीएचसी लेकर पहुंचे।
जहां से सीतापुर जिला अस्पताल के उपरांत उन्हें लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। बुधवार को थाना क्षेत्र के लोहारखेड़ा निवासी रामअवध सिंह उर्फ फूल सिंह पुत्र रामलाल सिंह दोपहर के वक्त लगभग डेढ़ बजे परिक्रमा तेजीपुरवा मार्ग पर खेत की ओर गए हुए थे।
इसी दौरान आरोप है कि उनके सगे भतीजे अमृत सिंह पुत्र स्वर्गीय संजय सिंह ने कथित तौर पर अवैध असलहे से उन पर ताबड़तोड़ पांच राउंड गोलियां दाग दीं।गोलीकांड की घटना के बाद से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रभात कुमार गुप्ता पुलिस टीम सहित तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए घायल को अपनी सरकारी जीप से पिसावां स्थित सीएचसी पहुंचाया।जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया है। थानाध्यक्ष प्रभात गुप्ता ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।हालांकि आरोपी की तलाश में पुलिस की टीम लगा दी गई है।
3 साल पूर्व हुई हत्या से जुड़ी है पुरानी रंजिश
ग्रामीणों के अनुसार फूल सिंह व संजय सिंह दो भाई थे। उनके पिता रामलाल बड़े बेटे संजय के साथ रहते थे। परिवार के पास लगभग 150 बीघा कृषि योग जमीन बताई जा रही है।खेत के बंटवारे को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद चल रहा था।
ग्रामीणों की माने तो लगभग 3 वर्ष पूर्व फूल सिंह पर अपने सगे बड़े भाई संजय सिंह की हत्या का आरोप लगा था।इसके बाद ही रामलाल ने संजय की पत्नी के नाम 25 बीघा जमीन कर दी थी। इसी पारिवारिक और जमीनी विवाद के बीच बुधवार को अमृत सिंह द्वारा अपने चाचा पर हमला किए जाने की घटना खुलकर सामने आई है।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







