आज की ताजा खबर

सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय में जुटे बडी संख्या में शिक्षक

top-news

शिक्षकों की समस्याओं का शीघ्र हो निस्तारण : देवेन्द्र श्रीवास्तव

शिक्षकों की समस्याओं से संबंधित 12 सूत्रीय ज्ञापन सीएम को संबोधित कर बीएसए को सौपा

 पवन द्विवेदी

प्रयागराज। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर शिक्षक अपनी 12 सूत्रीय मांगो के समर्थन में जनपद प्रयागराज के हजारों शिक्षकों ने लम्बित मांगो के समर्थन में प्रयागराज के सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय एकत्र होकर धरना प्रदर्शन कर अपनी मांगो का ज्ञापन बीएसए अनिल कुमार के  माध्यम से मुख्यमत्री को भेजा।

धरना स्थल पर दोपहर से भारी संख्या में परिषदीय शिक्षक पहुंचना शुरू हो गये और सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय प्रांगण खचाखच भ गया। धरने की अध्यक्षता कर रहे उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने  कहा कि सरकार ने अब तक ना पुरानी पेंशन लागू किया है और ना वेतन विसंगति  दूर की है, ना ही आज तक टीईटी अनिवार्यता पर ना तो कोई ठोस कद उठाया है। उन्होने कहा कि गैर टीईटी पास शिक्षकों को समय सीमा शर्त के साथ पदोन्नति दी जाय व एसटीएफ द्वारा शिक्षकों के प्रमाण-पत्र की जांच को रोककर खण्डपीठ में अपील की जाय।


उन्होंने कहा कि शिक्षक जब सरकार के हर कार्य जैसे- जनगणना, एसआईआर, मतदान इत्यादि मे पूर सहयोग कर कार्य पूर्ण करवाता है तो शिक्षकों की जायज माँगों को वर्षों से लम्बित रखना सरकार की मंशा पर सवाल उठाता है इसलिए यदि सरकार ने जल्द ही मांगे पूरी नहीं की तो प्रयागराज का शिक्षक प्रदेश नेतृत्व के आवहन पर लखनऊ कूच करने को मजबूर होगा।

इस दौरान जिलामंत्री शिवबहादुर, जिला कोषाध्यक्ष मनीष तिवारी, सुनीता तिवारी, मसूद अहमद, राजेंद्र कनौजिया,सैयद बहार आलम, हरित जदली, राधेकृष्ण , बालेन्द्र पाण्डेय,अरुण श्रीवास्तव अमर सिंह राजेंद्र कुशवाहा, बृजेश सिंह , मनोज श्रीवास्तव, नागेन्द्र प्रताप सिंह, मो हसीब अहमद सि‌द्दकी, दीप नारायण यादव, मनी लाल, धर्मराज यादव, शेखर सरन राय, कृष्ण कान्त कुशवाहा,  सुभाष चन्द यादव, अमानुल्लाह, दीपचंद, प्रेम चन्द्र पटेल, रावेंद्र नाथ मिश्रा, अतुल कुमार कन्नौजिया ,रानी गुप्ता, रवि शंकर द्विवेदी, सुधाकर द्विवेदी, मुचकुन्द मिश्र, राजेश कुमार यादव,  डॉ हरीश चन्द्र यादव, अतीक अहमद, डॉ. एसपी सिंह, सरोज कुमार सिंह, महेन्द्र सिंह, इन्द्मणि यादव उमा शंकर यादव, राकेश मिश्र, सूबेदार सिंह, अनिमेष कुमार श्रीवास्तव, अश्विनी वर्मा, अनुराग पाण्डेय, हेमन्त त्रिपाठी, चिन्तामणि त्रिपाठी, मो. समी, मो तैयब, गजाला, मनोज मिश्र, रमाशंकर पाण्डेय, कुलदीप सिंह, सूर्यकांत सिंह, मनोज श्रीवास्तव,  जियाउद्दीन, धर्मेन्द्र सिंह आदि शिक्षक शिक्षिका धरने में शामिल रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *