आज की ताजा खबर

दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर दो अज्ञात युवकों के शव मिलने से सनसनी, शिनाख्त में जुटी पुलिस

top-news

रोहित अवस्थी 

अछल्दा औरैया। दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर धारा का पुरवा गांव के पास गुरुवार सुबह दो अज्ञात युवकों के शव अलग-अलग स्थानों पर पड़े मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।


स्टेशन मास्टर की ओर से सुबह करीब नौ बजे पुलिस को मेमो मिला कि रेलमार्ग पर खंभा संख्या 1112/3 और 1112/10 के पास दो शव पड़े हैं। सूचना मिलते ही थानाप्रभारी जीतमल चौधरी, उपनिरीक्षक जयप्रकाश सिंह, मुन्नालाल और मेवालाल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल की।


थानाप्रभारी जीतमल चौधरी के अनुसार, दोनों मृतकों की उम्र करीब 30 से 31 वर्ष के बीच है। एक युवक ने स्लेटी रंग की फुल बाजू टीशर्ट, काली जैकेट और काला लोअर पहन रखा था, जबकि दूसरे ने काली-सफेद फुल बाजू टीशर्ट और काला लोअर पहना था।

मौके से दो टूटे हुए मोबाइल भी बरामद हुए हैं, जिन्हें पुलिस जांच में शामिल कर रही है। दोनों युवकों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थानों और जीआरपी को सूचना देकर मृतकों की शिनाख्त कराने में जुटी है।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *