आज की ताजा खबर

घायल पुलिसकर्मियों का हाल जानने अस्पताल पहुंचीं एसपी प्राची सिंह, बेहतर इलाज के दिए निर्देश

top-news

वाहिद अंसारी के साथ मुठभेड़ में घायल हुए थे अकबरपुर कोतवाली प्रभारी भूपेंद्र सिंह और सिपाही सोनू यादव

चिकित्सकों से ली स्वास्थ्य की जानकारी, पुलिसकर्मियों का बढ़ाया हौसला

लालमणि गोंड

अकबरपुर (अंबेडकरनगर)। कुख्यात अपराधी वाहिद अंसारी के साथ पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए पुलिसकर्मियों का हाल जानने के लिए पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह गुरुवार को अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने अकबरपुर कोतवाली प्रभारी भूपेंद्र सिंह और सिपाही सोनू यादव से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान एसपी ने चिकित्सकों से दोनों पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य और उपचार की जानकारी भी ली।


चिकित्सकों को बेहतर उपचार सुनिश्चित कराने के निर्देश

मालूम हो कि 17 नवंबर की मध्यरात्रि वाहिद अंसारी के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान कोतवाली प्रभारी भूपेंद्र सिंह और सिपाही सोनू यादव घायल हो गए थे। दोनों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

अस्पताल पहुंचीं एसपी प्राची सिंह ने घायल पुलिसकर्मियों से बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने चिकित्सकों को निर्देश दिए कि दोनों जवानों के उपचार में किसी तरह की लापरवाही न हो और उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। एसपी ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाने पहुंचीं एसपी

अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान घायल हुए पुलिसकर्मियों से एसपी की मुलाकात को पुलिस टीम का मनोबल बढ़ाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। इस दौरान उन्होंने यह संदेश दिया कि अपराधियों के खिलाफ चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में डटकर कार्रवाई करने वाले पुलिसकर्मियों के साथ पूरा पुलिस महकमा खड़ा है।

 

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *