आज की ताजा खबर
सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इंटर और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार
इटावा में डेंगू जांच रिपोर्ट पर सवाल, स्वास्थ्य विभाग और निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट में अंतर से असमंजस
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा में शामिल हुए 79.60 फीसद अभ्यर्थी
- दैनिक लोक भारती
- 19 Nov, 2026
प्रथम दिन की परीक्षा शुचितापूर्ण व शांतिपूर्ण संपन्न: अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार
छह मंडल मुख्यालयों में दो पालियों में 24 विषयों की लिखित परीक्षा संपन्न
आयोग के एआई इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड रूम से कैमरों के माध्यम से की गई परीक्षा केंद्रों की सघन लाइव निगरानी
प्रथम पाली में 77.48, द्वितीय पाली में 81.72 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने भाग लिया
पवन द्विवेदी
प्रयागराज । उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने आज बताया कि आयोग के विज्ञापन संख्या 04/2026 के अंतर्गत सहायक आचार्य (Assistant Professor) पद की दो दिवसीय लिखित परीक्षा के प्रथम दिवस गुरुवार को प्रदेश के 06 मंडल मुख्यालयों पर परीक्षा पूर्ण शुचिता, पारदर्शिता एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सकुशल संपन्न हो गई। उन्होंने बताया कि प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ एवं आगरा के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में कुल 24 विषयों की परीक्षा आयोजित की गई। 79.60 फीसद अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।
अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि प्रथम पाली (प्रातः 09:30 बजे से 11:30 बजे तक) में कुल 15 विषयों— शिक्षाशास्त्र, वनस्पति विज्ञान, विधि, संस्कृत, भौतिक विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, चित्रकला, दर्शनशास्त्र, उर्दू, सांख्यिकी, भूगर्भ विज्ञान, कृषि रसायन, कृषि अर्थशास्त्र, पशुपालन एवं दुग्ध विज्ञान तथा मानवशास्त्र की परीक्षा हुई। वहीं द्वितीय पाली (अपराह्न 02:30 बजे से शाम 04:30 बजे तक) में कुल 09 विषयों— इतिहास, भूगोल, वाणिज्य, गणित, संगीत गायन, कृषि वनस्पति, कृषि प्रसार, कृषि अभियंत्रण एवं संगीत वादन तबला की लिखित परीक्षा संपन्न कराई गई। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए आयोग मुख्यालय में स्थापित अत्याधुनिक 'एआई इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड रूम' (AI Integrated Control Command Room) से स्वयं अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार, सदस्यगण, सचिव, परीक्षा नियंत्रक एवं उपसचिव की उपस्थिति में केंद्रों पर लगे एआई कैमरों के माध्यम से परीक्षार्थियों की गतिविधियों पर सतत एवं सघन दृष्टि रखी गई।
आयोग के उप सचिव संजय कुमार सिंह ने परीक्षा में उपस्थिति के आधिकारिक आंकड़े साझा करते हुए बताया कि दोनों पालियों को मिलाकर कुल 50,994 (79.60 प्रतिशत) परीक्षार्थियों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया। प्रथम पाली में कुल पंजीकृत 32,145 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 24,907 (77.48 प्रतिशत) तथा द्वितीय पाली में कुल पंजीकृत 31,921 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 26,087 (81.72 प्रतिशत) अभ्यर्थी उपस्थित रहे। परीक्षा में महिला परीक्षार्थियों की कुल उपस्थिति 20,275 (78.03 प्रतिशत) तथा पुरुष परीक्षार्थियों की उपस्थिति 30,719 (80.67 प्रतिशत) दर्ज की गई।
आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने कहा कि प्रदेश के सभी निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा अत्यंत सुचारू, नकलविहीन एवं सुव्यवस्थित ढंग से निर्विघ्न संपन्न हुई है। उन्होंने प्रथम दिवस की परीक्षा के सफल और शांतिपूर्ण संचालन में सक्रिय एवं सराहनीय सहयोग प्रदान करने के लिए संबंधित सभी जनपदों के जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन के प्रति आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







