आज की ताजा खबर

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीरामकथा महोत्सव का शुभारंभ, जगह-जगह हुआ स्वागत

top-news

सनी तिवारी

बिधूना, औरैया। जय श्रीराम सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित 18वें वार्षिक महोत्सव का गुरुवार को भव्य शुभारंभ हुआ। रामलीला मैदान से निकाली गई कलश यात्रा के साथ 11 दिवसीय संगीतमय श्रीरामकथा का आगाज हुआ। सपा नेत्री रचना सिंह ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और श्रद्धालु शामिल हुए। जय श्रीराम के जयकारों से कस्बे का वातावरण भक्तिमय हो गया।


बेला रोड स्थित रामलीला मैदान में अंतरराष्ट्रीय कथाकार आचार्य मनोज अवस्थी महाराज श्रीरामकथा सुनाएंगे। प्रतिदिन दोपहर एक से शाम पांच बजे तक कथा और रात सात से दस बजे तक धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। कथा का समापन 28 नवंबर को होगा। 29 नवंबर को पूर्णाहुति हवन और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

इस दौरान सत्यपाल सिंह कुशवाह, गुड्डू श्रीवास्तव, पंकज दुबे, अवधेश सिंह राजावत सहित समिति के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *