आज की ताजा खबर

प्रधान महालेखाकार कार्यालय में आयोजित किया गया आडिट सप्ताह

top-news

पवन द्विवेदी 

प्रयागराज। ऑडिट दिवस-2026 के अवसर पर कार्यालय प्रधान महालेखाकार (लेखा परीक्षा-प्रथम), उत्तर प्रदेश, प्रयागराज में आयोजित ऑडिट सप्ताह में  स्वायत्त निकायों के लेखों का समयबद्ध अंतिमीकरण एवं प्रभावी आंतरिक नियंत्रण व्यवस्था के माध्यम से वित्तीय प्रतिवेदन, अनुपालन एवं संस्थागत सुशासन को सुदृढ़ बनाने के लिए आज कार्यशाला आयोजित की गई।

जिसमें  राज कुमार प्रधान महालेखाकार, डा सुरेन्द्र कुमार महालेखाकार, डा देवजीत शर्मा प्रधानाचार्य राज्य मेडिकल कालेज प्रतापगढ़ तथा श्रीमती पूनम मिश्रा वित्त अधिकारी उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय ने विचार व्यक्त किया। डा लोकेश चौधरी उप महालेखाकार ने कार्यशाला का संचालन किया गया।

कार्यशाला में पीएजी कार्यालय के वरिष्ठ उपमहालेखाकार /उपमहालेखाकार एवं अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। यह जानकारी

राजेश कुमार तिवारी सहायक लेखापरीक्षा अधिकारी /  मीडिया प्रभारी का प्रधान महालेखाकार (लेप प्रथम) उत्तर प्रदेश, प्रयागराज ने दी है।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *