आज की ताजा खबर

चयन आयोग के उप सचिव को सौपा ज्ञापन

top-news

प्रधानाचार्य भर्ती परीक्षा की तिथि  बढाये :  डा संतोष कुमार

पवन द्विवेदी

प्रयागराज। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश माध्यमिक संवर्ग के प्रदेश महामंत्री डा संतोष कुमार शुक्ल ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के उपसचिव  संजय सिंह से आज आयोग में मुलाकात किया। उन्होंने प्रधानाचार्य भर्ती की परीक्षा तिथि को एक महीने बढ़ाने की मांग करते हुए बताया कि शिक्षकों की ड्यूटी इस समय जनगणना में लगी हुई है, साथ ही बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा की तैयारी, जैसे महत्वपूर्ण कार्य शिक्षकों को करना है जिससे पर्याप्त समय तैयार करने का नहीं मिल पा रहा है।

श्री शुक्ल ने अभ्यर्थियों से आयोग द्वारा मांगे गये शपथपत्र को भी हटाने की मांग की, परास्नातक में 50 प्रतिशत अंकों की बाध्यता खत्म करने, एलटी प्रशिक्षित शिक्षकों / शिक्षिकाओं को उपरोक्त भर्ती में शामिल करने की मांग की। इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल में डॉ योगेन्द्र सिंह, डॉ अभिषेक मिश्र, डॉ शुभेंदु मिश्र, डॉ पवन, डॉ शशि सिंह, डॉ प्रवीण शुक्ल आदि लोग रहे।

 

पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे

संपर्क सूत्र - +91 77549 54126

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *