आज की ताजा खबर
सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी बकरी को बचाने उतरे बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इंटर और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार
इटावा में डेंगू जांच रिपोर्ट पर सवाल, स्वास्थ्य विभाग और निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट में अंतर से असमंजस
समाज में बदनामी के डर से पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार के साथ मिलकर जंगल में दफनाया शव
‘श्रद्धा दुबे महत्वाकांक्षी लड़की है’, शिवा शर्मा मामले में फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री का बयान
एमडीएम पर सवाल: शिकायत के एक माह बाद भी नहीं बदली संस्था, घटिया भोजन के आरोपों पर कार्रवाई का इंतजार
शिरडी में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन से लेकर महाप्रसाद तक की सुविधा
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
ज्वाला देवी सरस्वती शिशु मंदिर में धूमधाम से मनाई गई जयंती
- दैनिक लोक भारती
- 19 Nov, 2026
रानी लक्ष्मीबाई के जीवन से लें प्रेरणा : इन्द्रजीत त्रिपाठी
पवन द्विवेदी
प्रयागराज। ज्वाला देवी सरस्वती शिशु मंदिर, सिविल लाइन्स में वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ आज मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य इन्द्रजीत त्रिपाठी, विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डा राकेश कुमार सिंह, क्षेत्रीय खेलकूद प्रमुख जगदीश सिंह तथा समस्त आचार्य बंधुओं एवं आचार्या बहनों द्वारा रानी लक्ष्मीबाई के चित्र के समक्ष पुष्पार्चन कर किया गया। सभी ने उनके अदम्य साहस, शौर्य एवं राष्ट्र के प्रति सर्वोच्च बलिदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया।
विद्यालय के छात्र - छात्राओं ने रानी लक्ष्मीबाई के जीवन से जुड़ी विभिन्न घटनाओं को भाषण के माध्यम से प्रस्तुत किया। शिशु वाटिका की बहनें रानी लक्ष्मीबाई की आकर्षक वेशभूषा में सजकर आईं। हाथों में तलवार लेकर उन्होंने रानी लक्ष्मीबाई के युद्ध कौशल का जीवंत प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने ओजस्वी स्वर में "बुंदेले हरबोलों के मुँह हमने सुनी कहानी थी,खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी।
"रानी लक्ष्मीबाई अमर रहें" के गगनभेदी नारे लगाकर वातावरण को देशभक्तिमय बना दिया।
विद्यालय की आचार्य श्रीमती शिवानी शुक्ला एवं श्रीमती मानसी मौर्य ने रानी लक्ष्मीबाई के जीवन-वृत्त पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को उनके साहस, त्याग, आत्मसम्मान एवं राष्ट्रप्रेम से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय खेलकूद प्रमुख जगदीश सिंह ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई केवल एक वीरांगना ही नहीं, बल्कि स्वाभिमान, साहस और नारी शक्ति की अद्वितीय प्रतीक थीं। उन्होंने मात्र 23 वर्ष की अल्पायु में अंग्रेजी हुकूमत को कड़ी चुनौती दी। आज की युवा पीढ़ी को उनके जीवन से राष्ट्रप्रेम, आत्मसम्मान एवं निर्भीकता की प्रेरणा लेनी चाहिए।
पेपर व डिजिटल मे विज्ञापन हेतु संपर्क करे
संपर्क सूत्र - +91 77549 54126
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







